उत्तर पश्चिम भारत में आज से पांच फरवरी तक होगी बारिश, अगले 24 घंटे में घना कोहरा देखने को मिलेगा: मौसम विभाग

लखनऊ
यूपी समेत उत्तर भारत का मौसम आज से बदलने वाला है। यूपी के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी राज्यों में पांच फरवरी तक बारिश जारी रहने वाली है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत में तीन से पांच फरवरी तक बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा, लेकिन उसके बाद इसमें कमी आएगी। उत्तर प्रदेश में तीन से पांच फरवरी तक हल्की बारिश होगी, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा देखने को मिला, जबकि सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश हुई। पहाड़ी राज्यों में पांच फरवरी तक बारिश जारी रहने वाली है। कई जगह बर्फबारी भी होगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तीन से पांच फरवरी के बीच हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन उसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो जाएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ने वाला है। पश्चिमी भारत के राज्यों में दो दिनों के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। मध्य भारत में भी तापमान दो से तीन डिग्री तापमान गिरेगा। कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में दो फरवरी को घना कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय में तीन फरवरी तक कोहरे की स्थिति रहने वाली है।

admin

Related Posts

रावी नदी पुल की मरम्मत पूरी, जम्मू-कटरा रूट पर ट्रेनों की बहाली का रास्ता साफ

लखनऊ यूपी-बिहार, उत्तराखंड से जम्मू, कटरा और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड…

18 मई से आवेदन शुरू: सहयाद्रि योजना में मिलेगा सस्ते प्लॉट और सुविधाओं का लाभ

मुरादाबाद यूपी में मुरादाबाद महानगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली रोड व कांठ रोड के बीचो बीच विकसित की जा रही सहयाद्रि योजना सोमवार को लांच कर दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर