देश में आने वाले दिनों में खाने के तेल की होगी किल्लत !तिलहन के रकबे में भारी गिरावट

नई दिल्ली
देश में आने वाले दिनों में खाने के तेल की किल्लत हो सकती है। इसकी वजह यह है कि किसान तिलहन से ज्यादा गेहूं की फसल पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। रबी फसलों का कुल रकबा 2024-25 में पिछले फसल वर्ष की तुलना में बढ़ा है लेकिन इस दौरान तिलहन फसलों के रकबे में गिरावट आई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 55 फीसदी खाद्य तेल आयात करता है। सरकार इंपोर्ट बिल कम करने के लिए देश में तिलहन के रकबे को बढ़ाने में लगी है। लेकिन इन प्रयासों के बावजूद चालू वर्ष में 2023-24 की तुलना में गेहूं के रकबे में लगभग 2.8% की बढ़ोतरी हुई है जबकि तिलहनी फसलों का रकबा 4% गिरा है।

कुल मिलाकर इस साल सभी फसलों का रकबा पिछले वर्ष के 644 लाख हेक्टेयर की तुलना में लगभग 656 लाख हेक्टेयर है। इसमें करीब 12 लाख हेक्टेयर यानी 2% की बढ़ोतरी हुई है। इसमें रबी की मुख्य फसल गेहूं का रकबा आधा यानी 324 लाख हेक्टेयर है। साल 2023-24 में यह 315 लाख हेक्टेयर था। कृषि मंत्रालय द्वारा रबी बुआई सीजन के अंत में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दलहनों का रकबा 3 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। साल 2023-24 में यह 139 लाख हेक्टेयर था जो 2024-25 में बढ़कर 142 लाख हेक्टेयर हो गया।

गेहूं की तरफ झुकाव क्यों

दूसरी ओर तिलहन के रकबे में चार लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है। 2023-24 में यह 102 लाख हेक्टेयर था जो 2024-25 में घटकर 98 लाख हेक्टेयर रह गया है। रेपसीड और सरसों के रकबे में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य सुधीर पंवार ने कहा कि गेहूं और दलहन जैसी प्रतिस्पर्धी फसलों की तुलना में तिलहन पर किसानों को कम रिटर्न मिलता है। यही वजह है कि किसान इससे दूरी बना रहे हैं। गेहूं के लिए मूल्य संकेत पॉजिटिव है जबकि तिलहन के लिए यह स्थिर या निगेटिव है।

पंवार ने बताया कि सरकार के बाजार में हस्तक्षेप नहीं करने के कारण किसानों को सरसों, सूरजमुखी और सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। चूंकि तिलहन की स्टोरेज लाइफ गेहूं की तुलना में कम है, इसलिए किसानों के पास कम कीमत पर बिक्री के अलावा कोई चारा नहीं था। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल बाजरे का रकबा भी लगभग 56 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रहा जबकि सरकार लगातार किसानों से फसल को डाइवर्सिफाई करने की अपील कर रही है।

admin

Related Posts

कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे

 नई दिल्ली कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार…

बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे