आर्टिकल 370 के मसले पर जमकर बवाल हुआ और मारपीट की नौबत, विधानसभा में बवाल के बाद भड़की भाजपा

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को एक बार फिर घमासान हुआ। आर्टिकल 370 के मसले पर जमकर बवाल हुआ और मारपीट की नौबत आ गई। वजह यह थी कि बुधवार को इस बारे में एक प्रस्वात आया था और फिर गुरुवार को सुबह पोस्टर लहराए गए। इन पोस्टरों में आर्टिकल 370 वापसी की मांग की गई थी। इन्हें देखते ही भाजपा के सदस्य भड़क गए और जमकर बवाल मचा। इससे हाथापाई तक की नौबत आ गई। अब इसे लेकर भाजपा हमलावर है और उसके सीधे गांधी परिवार पर हमला बोला है।

स्मृति ईरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा प्रस्ताव रखना भारत के संविधान के खिलाफ है। स्मृति ईरानी ने कहा, 'आज मैं भारत के उस गुस्से की बात कर रही हूं, जो भारतीय संविधान के खिलाफ लोगों में है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI अलायंस ने सदन में भारतीय संविधान के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव भारतीय संविधान के खिलाफ है और सुप्रीम कोर्ट की राय की भी अवहेलना करता है। कांग्रेस की लीडरशिप में यह जो प्रस्ताव आया है, वह चिंता की बात है। इस पर गांधी परिवार को जवाब देना चाहिए। गांधी फैमिली के लोग बताएं कि क्या वे आतंकवाद का समर्थन करते हैं और जम्मू-कश्मीर में विकास के खिलाफ हैं? क्या वे संविधान के पक्ष में नहीं है।'

भाजपा की पूर्व सांसद ने कहा कि यह प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर में दलितों, आदिवासियों, बच्चों और महिलाओं के खिलाफ है। कांग्रेस नेतृत्व को इस पर जवाब देना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि हम भारत के नागरिकों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि भाजपा आपकी लड़ाई लड़ेगी। आर्टिकल 370 वापस नहीं आ सकेगा। जम्मू-कश्मीर को देश से अलग करने के कोई भी प्रयास सफल नहीं होंगे। भाजपा इन लोगों के विरोध में हर वक्त रहेगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 की मांग को लेकर हंगामे का दौर दो दिनों से जारी है। एक तरफ पीडीपी इसे लेकर आक्रामक है तो वहीं कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा प्रस्ताव का तीखा विरोध कर रही है।

admin

Related Posts

NCERT किताबों पर घमासान: सरकार ने बनाई कमेटी, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म

नई दिल्ली राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े चेप्टर को फिर से लिखने के लिए तीन सदस्यों वाली एक विशेषज्ञ…

सुरक्षा मांग लेकर पहुंचे ‘मोहम्मद’ दीपक को HC की फटकार, कहा– सोशल मीडिया पर क्यों दे रहे प्रवचन?

देहरादून उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कोटद्वार मामले में दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके व्यवहार और मांगों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की