प्रयागराज महाकुंभ में वाहनों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं, प्रवेश के प्रतिबंध को महज अफवाह बताया

प्रयागराज
प्रयागराज प्रशासन ने साफ किया है कि प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र मे किसी भी तरह का वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही न्‍यूज कि 4 फरवरी तक प्रयागराज में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, पूरी तरह से निराधार है। यह स्‍पष्‍टीकरण प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने दिया।

इसके अलावा डीएम ने महाकुंभ नगर क्षेत्र में आने से पहले प्रयागराज सीमा पर लगे बैरिकेड्स को हटाने के बाद जिलाधिकारी ने यह निर्देश दिया और प्रयागराज नगर के अंदर वाहनों के आवागमन पर रोक हट गई। डीएम ने 4 फरवरी तक नगर सीमा क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश के प्रतिबंध को महज अफवाह बताया।

जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक न्यूज तेजी से वायरल हो रही है कि 4 फरवरी तक के लिए प्रयागराज में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है।

प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र में वाहनों डायवर्जन स्कीम मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान को देखते हुए लगाई गई थी। आज 30 तारीख को काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर वापस लौट रहे इस लिए अब डावर्जन स्कीम को समाप्त किया जा रहा है। सभी बैरिकेड्स को हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

उन्‍होंने आगे साफ किया कि प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र में 31 जनवरी, 1 फरवरी और 04 फरवरी को कोई डायवर्जन स्कीम लागू नहीं है। लेकिन 2 से 3 फरवरी यानि बसंत पंचमी के तृतीय प्रमुख स्नान पर्व पर ही यातायात प्रतिबन्ध लागू होगा।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर डीएम ने बताया कि उसकी अलग प्रक्रिया है। इस सम्बंध में मेला अधिकारी और डीआईजी मेला अलग से सूचित करेगें।

admin

Related Posts

कोलोरेक्टल कैंसर पर बड़ा शोध, दवाओं को बेअसर करने वाले प्रोटीन का खुलासा

कानपुर  आईआईटी के बायोलाजिकल साइंस और बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर बुशरा अतीक और उनकी शोध टीम को कैंसर अनुसंधान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रो. अतीक ने कोलोरेक्टल कैंसर (आंत…

वायरल Reel के चक्कर में नदी में दौड़ाई थार, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कालागढ़ क्षेत्र से सोशल मीडिया की सनक का एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने इंटरनेट पर वायरल होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?