महिला के स्वजन शादी समारोह में गए हुए थे, महिला को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

मुरैना
पोरसा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 27 नवंबर को महिला के स्वजन शादी समारोह में गए हुए थे, महिला को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने घर में घुसकर घिनौना काम किया। देर रात महिला का ससुर घर आया तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की फरियाद पर आरोपिताें के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक महिला के स्वजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। 23 वर्षीय महिला घर में अकेली थी, इसी बीच तीनों आरोपित छत के रास्ते घर में घुसे और सो रही महिला को मुंह दबोच लिया। इसके बाद तीनों ने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला का ससुर देर रात को शादी से आया तो तीनों ही घर से भाग गए। इसके बाद गुरूवार को महिला अपने स्वजन के साथ पोरसा थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने आरोपित रामप्रताप चौहान, भोलू तोमर व पवन तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

बेटी के ससुराल आए दंपत्ति की पिटाई
निरार थाना क्षेत्र के टिकटौली गांव में अपनी बेटी के ससुराल आए दंपत्ति व उनके साथियों की कार रूकवाकर दामाद व उसके साथियों ने मिलकर मारपीट कर दी। जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक प्रकाश नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश निवासी राकेश ओझा अपनी पत्नी व अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल टिकटौली आए थे, जहां दामाद सोनू गौड से उन्होंने कहा कि बेटी पांच साल से मायके नहीं भेजी है। सोनू ने बीमारी का हवाला दिया।

इसी बीच कहासुनी हो गई और राकेश ओझा कार से निकल गए। इसी बीच दामाद सोनू व अन्य स्वजन ने परसोटा रोड पर कार को रूकवाकर राकेश ओझा व अन्य की मारपीट कर दी। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में राकेश ओझा की फरियाद पर आरोपित सोनू, मोनू गौड निवासी टिकटौली, हरिओम, राजू गौड निवासी कैलारस के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

admin

Related Posts

धर्म और परंपरा का नया अध्याय: महाशिवरात्रि पर भोपाल में किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक

 भोपाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इस भव्य आयोजन में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर…

धार्मिक विरासत की मिसाल: क्यों नेपाल से भी खास है मंदसौर की अष्टमुखी पशुपतिनाथ प्रतिमा

 मंदसौर मंदसौर में शिवना तट पर विराजे अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा का सौंदर्य अपने-आप में अनूठा है। नेपाल के पशुपतिनाथ में चार मुख की मूर्ति है, जबकि मंदसौर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती