महिला को 3 महीने से तेज पेट दर्द से थी पीड़ित, जोधपुर एम्स ने ऑपरेशन कर निकाला टॉवल

जोधपुर
 कुचामन के सरकारी अस्पताल में एक युवती के साथ बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। युवती की सिजेरियन डिलीवरी के दौरान डॉक्टर उसके पेट में टॉवल छोड़ दिया, जिसका पता तीन महीने बाद चला। जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने अब ऑपरेशन करके टॉवल निकाला है। बच्चे के जन्म के समय हुई सर्जरी में डाॅक्टरों की इस कारगुजारी के चलते युवती को 3 महीने तक दर्द से जुझना पड़ा।

युवती दर्द झेलती रही, 3 महीने बाद पेट में गांठ होना बताया

घटना एक जुलाई की है जब कुचामन के राजकीय चिकित्सालय में एक युवती की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद से ही युवती को तेज पेट दर्द हो रहा था। युवतीने कुचामन के सरकारी और निजी अस्पतालों के अलावा मकराना और अजमेर के अस्पतालों में भी इलाज करवाया, लेकिन किसी को भी उसके दर्द का असली कारण समझ नहीं आया। अजमेर में तो डॉक्टरों ने सिटी स्कैन के बाद पेट में गांठ होना बताया था।

जोधपुर एम्स में खुलासा, डॉक्टर और पेशेंट दोनों हैरान

थक हारकर युवती के परिजन उसे लेकर एम्स जोधपुर पहुँचे। एम्स में डॉक्टरों ने सिटी स्कैन किया तो पता चला कि युवती के पेट में कोई बाहरी चीज है। ऑपरेशन करने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए। युवती के पेट में 15 गुणा 10 साइज का एक टॉवल था जो आंतों से चिपक गया था।

पेट में टॉवल होने की वजह से उसकी आंतें भी खराब हुईं

तीन महीने तक युवती को पता ही नहीं था कि उसके पेट में टॉवल है। इस दौरान उसने कई दर्द निवारक दवाएं खाईं, जिससे उसके शरीर के दूसरे अंगों को भी नुकसान पहुंचा है। युवती के पेट में टॉवल होने की वजह से उसकी आंतें भी खराब हो गई हैं और उसे पाचन क्रिया में भी दिक्कत हो रही है। एम्स के डॉक्टरों ने युवती को अगले तीन-चार महीने तक तरल आहार लेने की सलाह दी है।

जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी, युवती पहुंची कोर्ट

इस मामले में डीडवाना सीएमएचओ ने जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी गठित की है। लेकिन युवती के परिजन जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने न्याय के लिए राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

महिला के पेट से टॉवल निकाल लिया गया है। उसकी हालत अब स्थिर है। उसे कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा।

युवती के पति ने बताया कि 'डिलीवरी के बाद से ही मेरी पत्नी को तेज पेट दर्द हो रहा था। हम कई अस्पतालों में गए लेकिन किसी को भी उसके दर्द का असली कारण समझ नहीं आया। एम्स में पता चला कि उसके पेट में तो टॉवल है। तीन महीने तक मेरी पत्नी ने दर्द सहा। उसे कई तरह की दवाएं खानी पड़ी।' उधर, डीडवाना सीएमएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

बीकानेर रियासत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, 1913 के मतदान इतिहास का भी हुआ जिक्र

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर अपनी एक नई और अनूठी पहचान दुनिया के सामने पेश की है। जयपुर में आयोजित 'अमृत महोत्सव उद्घोष'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न