Vivo X300 का धमाकेदार आगमन: इस दिन होगी लॉन्च, कैमरा टेक्नोलॉजी पर सबकी नज़र

नई दिल्ली

वीवो की फ्लैगशिप X300 सीरीज का आगाज इंडिया में होने जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि 2 दिसंबर को वह भारत में vivo X300 सीरीज के स्‍मार्टफोन पेश करेगी। अभी 2 फोन लाए जाने की बात सामने आ रही है। इनमें vivo X300 और vivo X300 प्रो मॉडल शामिल हैं। प्रो मॉडल को ड्यून ब्राउन और फैंटम ब्‍लैक कलर्स में लाया जाएगा। बेस मॉडल यानी एक्‍स300 को समिट रेड, फैंटम ब्‍लैक और मिस्‍ट ब्‍लू कलर्स में लॉन्‍च किया जाएगा। वीवो एक्‍स सीरीज कंपनी की प्रीमियम सीरीज है। चीन में इसे पहले ही लॉन्‍च किया जा चुका है। ग्‍लोबल लॉन्‍च भी शुरू हो गए हैं। अब भारत की बारी है।

दोनों फोन में 200 मेगापिक्‍सल कैमरा
अब तक आई जानकारी के अनुसार, Vivo X300 सीरीज के दोनों मॉडलों में 200 मेगापि‍क्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा। एक्‍स300 मॉडल में मिलने वाला 200 एमपी का मेन कैमरा, सैमसंग एचपीबी सेंसर होगा। उसके साथ 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्‍सल का LYT602 पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा और टेल‍िमैक्रो को भी सपोर्ट करेगा।
वहीं, प्रो मॉडल में मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का LYT828 सेंसर होगा। उसके अलावा 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। तीसरा कैमरा 200 मेगापिक्‍सल का सैमसंग एचपीबी सेंसर होगा। दोनों ही फोन्‍स में कंपनी ने 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा देने की तैयारी की है।

वनप्‍लस 15 से बड़ा सेल्‍फी कैमरा
वीवो एक्‍स 300 सीरीज में हाल में लॉन्‍च हुए वनप्‍लस 15 स्‍मार्टफोन से बड़ा सेल्‍फी कैमरा मिलने वाला है। वनप्‍लस 15 में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है, जबकि वीवो एक्‍स 300 सीरीज में 50 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा मिलने जा रहा है।

मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर
वीवो एक्‍स300 सीरीज को चीन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च किया गया था। भारत में भी यह स्‍मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएंगे। इन दिनों स्‍मार्टफोन कंपनियां फोटोग्राफर किट को काफी प्रमोट कर रही हैं। वीवो ने भी एक्‍स300 सीरीज के साथ प्रो मॉडल के लिए किट उतारी है। यह फोन की कैमरा क्षमता को बेहतर बनाती है। हालांकि अगर भारत में यह किट लाई जाती है तो बाकी देशों की तरह ही इसे अलग से बेचा जाएगा। माना जा रहा है कि दिसंबर से ही वीवो एक्‍स300 सीरीज खरीदारी के लिए उपलब्‍ध हो जाएगी। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचा जाएगा।

admin

Related Posts

गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

 गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती…

वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 के लॉन्च और इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से जुड़ी खबर के लिए यहाँ 3 शीर्षक और 2 टैग्स दिए गए हैं:

OnePlus का ऑलराउंडर फोन अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। फोन 7 अप्रैल को शाम 7PM लॉन्च होगा और 9 अप्रैल दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती