क्रिकेट की अनोखी कहानी: कोहली का साथी रहा वर्ल्ड कप हीरो, अब WPL में संभाल रहा अंपायरिंग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली
क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने करियर के शुरुआती दौर में मैदान पर चमक बिखेरते हैं लेकिन इसके बाद गुमनामी में खो जाते हैं। हालांकि, कुछ अपनी लगन से खेल के साथ रिश्ता बनाए रखने का नया रास्ता खोज लेते हैं। ऐसी ही एक कहानी है अजितेश अर्गल की। साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हीरो रहे अजितेश अब महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 में अंपायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
 
2008 U-19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो
अजितेश अर्गल का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में फाइनल में भारत को खिताब जिताने के कारण लिया जाएगा। साल 2008 में जब भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में मलेशिया में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, उसके फाइनल मकाबले में अजितेश का अहम योगदान था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में अजितेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया था। उस समय यह माना जा रहा था कि यह तेज गेंदबाज जल्द ही सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाएगा, लेकिन उनका खिलाड़ी के तौर पर सफर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया।

IPL और घरेलू क्रिकेट करियर
वर्ल्ड कप की सफलता के बाद अजितेश को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, उन्हें आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। घरेलू स्तर पर उन्होंने बड़ौदा की टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर में कुल 10 फर्स्ट क्लास, 6 टी-20 और 3 लिस्ट-A मैच खेले, जिनमें उन्होंने 29 विकेट झटके। उन्होंने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच साल 2015 में खेला था।

अंपायरिंग के रूप में नई पारी
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अजितेश ने इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी संभाली। क्रिकेट से हटने के बाद भी इस खेल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। साल 2023 में उन्होंने अंपायरिंग की परीक्षा पास की और अब वे मैदान पर रेफरी और अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। मौजूदा WPL सीजन में वे गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के मैचों में मैदानी अंपायर के तौर पर दिख चुके हैं। अब तक वे 3 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट-ए और 21 टी20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

admin

Related Posts

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

मुंबई  आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन…

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

 रायपुर  आईपीएल 2026 में बुधवार (13 मई) को रायपुर के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी