विधायकों के हस्तक्षेप से बस के रूट बदलने की खींचतान खत्म, राजस्थान-केकड़ी में ब्यावर-रावतभाटा तक नई बस शुरू

केकड़ी.

जिले में ब्यावर-रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली बस सेवा का शनिवार को रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिए जाने के बाद दो क्षेत्रों के लोगों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई थी, जो अब विधायकों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई है। इस बस का पुराना रूट यथावत कर दिया गया है, जबकि टांटोती के लोगों की मांग पर एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू कर दी गई है।

दोनों बस सेवाओं का टाइम अलग-अलग किया गया है। बस का रूट भिनाय से बदलकर टांटोती कर देने से भिनाय क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत को मामले की सूचना दी। इस पर विधायक कानावत ने ब्यावर डिपो के अधिकारियों को फटकार लगाई और रविवार को इस बस का रूट पहले जैसा यथावत कराया। उधर शनिवार को टांटोती होकर शुरू हुई बस सेवा अगले ही दिन रविवार को बंद हो जाने पर इस इलाके के लोगों ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम को मामले की जानकारी दी। इस पर विधायक गौतम ने रोडवेज विभाग से जवाब-तलब किया, जिस पर आखिरकार रोडवेज ने ब्यावर-रावतभाटा की एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू की है। इस मामले में रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद दोनों विधायकों व रोडवेज प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेकर प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत प्रदान की। डिपो के ट्रैफिक मैनेजर लोकेंद्र जांगिड़ ने बताया कि ब्यावर से रावतभाटा वाया भिनाय होकर जो बस चलती थी, उसे मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत के हस्तक्षेप पर फिर यथावत कर दिया गया है। रोडवेज डिपो प्रशासन के अनुसार यह बस ब्यावर से निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे से प्रस्थान कर मसूदा, बांदनवाड़ा होते हुए वाया भिनाय, नागोला, कनेईकला, जालिया, केकड़ी होकर रावतभाटा पहुंचेगी व इसी रूट से होते हुए वापस आएगी। जांगिड़ ने बताया कि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के हस्तक्षेप पर टांटोती के लिए अलग से बस सेवा शुरू की गई है और इस बस का समय परिवर्तन किया है। यह बस सेवा नियमित रूप से ब्यावर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर वाया टांटोती होकर रावतभाटा पहुंचेगी। वहीं रावतभाटा से नियमित सुबह 6:30 बजे रवाना होकर वापस उसी रूट से ब्यावर पहुंचेगी। क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज बस सेवा पुन: शुरू होने पर केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि ब्यावर से केकड़ी तक वाया भिनाय 95 किलोमीटर दूरी है, वहीं ब्यावर से केकड़ी वाया टांटोती तक की दूरी भी 95 किलोमीटर ही है। उक्त दोनों मार्गों पर बस का किराया भी एक तरफ का 95 रुपये ही है।

admin

Related Posts

खाड़ी तनाव का असर, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े; सरकार EV इंफ्रास्ट्रक्चर पर दे रही जोर

जयपुर देशभर में शनिवार (23 मई) सुबह पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. राजधानी जयपुर में पेट्रोल 93 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर…

कोटा से जैसलमेर तक लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

जयपुर राजस्थान में गर्मी और आंधी-बारिश, सबकुछ देखने को मिल रहा है. प्रचंड गर्मी से तपते प्रदेश में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री से नीचे चला गया. चित्तौड़गढ़ में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ