ट्रेड डील पर लगी पक्की मुहर! Indiaऔर अमेरिका के बीच बनी सहमति, 8 जुलाई को हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की शर्तें तय हो गई हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इस व्यापार समझौते की घोषणा 8 जुलाई तक की जा सकती है। इंडिया टुडे ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि दोनों पक्षों के बीच सभी शर्तों को लेकर सहमति बन गई है।

इस बीच वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक भारतीय दल बातचीत और समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। इस बातचीत के बाद ट्रंप द्वारा टैरिफ लागू करने के लिए दिए गए 90 दिनों के डेडलाइन के खत्म होने से पहले भारत अमेरिका के साथ बड़ा समझौता कर सकता है।

गौरतलब है कि ट्रंप ने अमेरिका के लिए मुक्ति दिवस की घोषणा करते हुए भारत समेत दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर पारस्परिक शुल्क लगाने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में ट्रंप ने इस फैसले पर रोक लगाते हुए इन देशों को 90 दिनों की मोहलत दी थी। इस दौरान ट्रंप का उद्देश्य अन्य देशों द्वारा अमेरिका पर लगाए जाने वाले शुल्कों को घटाने पर मजबूर करना और कुछ अच्छे व्यापार सौदे करना है, जिससे अमेरिका को लाभ हो सके।
ट्रंप ने भी दिए हैं संकेत

इससे पहले ट्रंप ने भी भारत संग जल्द ही ट्रेड डील फाइनल होने के संकेत दिए थे। ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। ट्रंप ने चीन संग व्यापार समझौते को लेकर भी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि कई देशों के साथ अमेरिका ने बातचीत बंद कर दी है। इसके बाद इन देशों को ट्रंप के टैरिफ से रियायत मिलने की उम्मीद कम है।

admin

Related Posts

IRCTC की नई सर्विस: अब ट्रेन में सीट छोड़कर नहीं जाना होगा, मिलेगा खाना सीधी सीट पर

  नई दिल्ली भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने 'ई-पैंट्री' सर्विस शुरू की है. जिसके जरिए अब यात्री 25 मेल…

SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता बनर्जी को झटका, चीफ जस्टिस बोले—हर राज्य जिम्मेदारी निभाए

नई दिल्ली देश के कई राज्यों में चल रहे SIR के खिलाफ देश की शीर्ष अदालत में वकील बनकर पहुंचीं ममता बनर्जी को करारा झटका लगा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’