माशिमं की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का तीसरे चरण का मूल्यांकन कार्य 45 फीसदी पूरा

 भोपाल

 माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का तीसरे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है। छह अप्रैल से चौथे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक परिणाम (MP Board 10th 12th Result) तैयार कर लिया जाएगा। मई के प्रथम सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

मंडल की कमेटी द्वारा दोनों कक्षाओं के प्रश्न-पत्रों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। इसमें चार विषयों के प्रश्नों में गलती निकली है। इसे लेकर मंडल ने विद्यार्थियों को बोनस के अंक दिए हैं। मॉडल आंसर के अनुसार कॉपियां जांची जा रही हैं।

गलत कॉपी जांचने पर 100 रुपए जुर्माना

    विद्यार्थी को हर स्टेप के नंबर दिए जा रहे हैं। अगर शिक्षक ने गलत कॉपी जांची, तो बाद में विद्यार्थी के नंबर बढ़ने पर एक नंबर बढ़ने पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

    इस वर्ष दोनों कक्षाओं के 17 लाख विद्यार्थियों की करीब 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। प्रदेश भर में अभी तक 45 फीसद कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। इसमें 40 हजार शिक्षकों को लगाया गया है।

    10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं का 25 मार्च को समाप्त हुआ। मूल्यांकन केंद्र में सख्त नियम बनाए गए हैं। केंद्र के अंदर एक बार प्रवेश करने के बाद शिक्षक को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। मोबाइल को भी प्रतिबंधित किया गया है।

दोनों कक्षाओं के गणित में मिलेंगे बोनस अंक

10वीं व 12वीं के गणित में एक-एक बोनस अंक विद्यार्थियों को मिलेंगे। 12वीं के गणित में बहुविकल्पीय सवाल में विकल्प गलत दिए गए थे। वहीं 10वीं के उर्दू विषय में बोनस के दो अंक मिलेंगे।

मंडल के जारी निर्देशों में कहा गया है कि 10वीं उर्दू के पेपर में जिन विद्यार्थियों को बी सेट मिला था। उन्होंने यदि प्रश्न क्रमांक-6 को हल करने का प्रयास किया है, उन्हे दो अंक प्रदान किए जाएंगे। वहीं 12वीं में संस्कृत के पेपर में सेट-ए के प्रश्न क्रमांक के पहले सवाल में गलती थी। इसके लिए एक बोनस अंक दिया जाएगा।

ऑनलाइन मंगाए जा रहे अंक

मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के बाद ऑनलाइन ही अंकों की प्रविष्टि की जा रही है। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर मंडल मुख्यालय से नजर रखी जा रही है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से मंडल मुख्यालय से ही अधिकारी नजर रखेंगे।

admin

Related Posts

चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचनाओं का जीर्णोद्वार मंत्री कुशवाह ने किया प्राथमिकता देने का वादा

चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचाओं का जीर्णोद्वार प्राथमिकता से किया जाये: मंत्री कुशवाह मंत्री कुशवाह द्वारा निवाड़ी जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा निवाड़ी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं…

हिनौती गौधाम में गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती की पहल, उप मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद

हिनौती गौधाम गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती का दिव्यधाम बनेगा : उप मुख्यमंत्री प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण रीवा  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 1 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए