एक घंटे तक दशहतगर्द वहां दहशतगर्दी करते रहे और 8 लाख फौज में से कोई नहीं आया: पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना पर उंगली उठाई है। उनका कहना है कि 1 घंटे तक जब दशहतगर्द वहां दहशतगर्दी करते रहे तो कोई नहीं आया और जब आए तो कुछ ही मिनटों में इसका इल्जाम पाकिस्तान पर लगा दिया। बता दें, मंगलवार 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

पहलगाम अटैक पर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, “एक घंटे तक दशहतगर्द वहां दहशतगर्दी करते रहे और 8 लाख फौज में से कोई नहीं आया, और जब आए तो 10 मिनट के अंदर पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया। खुद ही ब्लंडर संभालते रहते हैं, खुद ही लोगों को मरवा देते हैं, फिर उनकी वीडियोज दिखाते हैं कि वो जिंदा है। इस तरह से न करें।”

उन्होंने आगे कहा, “देखिए कोई भी मुल्क दशहतगर्दी को सपोर्ट नहीं करता. पाकिस्तान हमेशा अमन की बात करता है. हमारा दीन अमन का पैगाम देता है. हम भारत से हमेशा अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करते रहे हैं. हमें वहां से धमकियां मिलती रही हैं. हमें तो पता भी नहीं होता था कि हम जाएंगे भी या नहीं। 2016 का वर्ल्ड कप याद हो तो हम लाहौर में ही थे, मैं कप्तान था टीम को लीड कर रहा था, हमें पता ही नहीं था कि हमारी फ्लाइट होनी है या नहीं। मुझे लगता है कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी हमेशा अच्छी रहती है। आपकी कबड्डी टीम आ जाती है यहां, क्रिकेट नहीं खेलते आपस में। बंद करना है तो पूरी तरीके से बंद करो या अगर चलना है तो पूरी तरीके से चलो।”

बता दें, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को रोकने समेत कई अन्य फैसले शामिल हैं। इस पर पाकिस्तान ने कहा कि नदी के पानी को रोकने को युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखा जाएगा और उसने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और सभी व्यापार को निलंबित करने जैसे जवाबी उपायों का ऐलान किया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार ने चीन के निरंतर और अटूट समर्थन के लिए प्रशंसा भी व्यक्त की और सभी मौसमों में रणनीतिक सहकारी साझेदारी के साझा दृष्टिकोण के लिए पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की। वहीं, चीनी और पाकिस्तानी विदेश मंत्रियों की टिप्पणियों पर भारत की ओर से फिलहाल कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • admin

    Related Posts

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी हो सकती है, मगर उसके लिए एक…

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 1 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए