हैवानियत का खौफनाक चेहरा: छत्तीसगढ़ में महिला से बर्बरता, CCTV फुटेज ने खोली पूरी सच्चाई

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महामाया प्रवेश द्वार से सटे रिंग रोड के फुटपाथ पर एक अज्ञात महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने न केवल महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया, बल्कि उसके निजी अंग में पानी की बोतल डालकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश जारी है।

तीन घंटे तक जारी रहा मौत का तांडव

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि यह खौफनाक वारदात रात करीब 1:00 बजे से भोर के 4:00 बजे के बीच हुई। फुटेज में संदिग्ध आरोपी और महिला रात एक बजे महामाया रोड से सद्भावना चौक की ओर जाते दिखे हैं। रिंग रोड स्थित मछली और मटन की दुकानों के पास, जहां रात में सुरक्षा के लिए ग्रीन नेट लगाया जाता था, आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे घसीटकर बगल की दुकान में ले गया, जहां पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली।

CCTV और वॉइस रिकॉर्डर में कैद हुई चीखें

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दरिंदगी की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, जिस स्थान पर हत्या हुई, वह कैमरा की सीधी नजर में नहीं था, लेकिन पास के वॉइस रिकॉर्डर में मृतका की आखिरी चीखें कैद हुई हैं। महिला बार-बार 'नहीं मारने' की गुहार लगा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह करीब 4:00 बजे संदिग्ध को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया है।

साथ में कबाड़ बीनते थे दोनों

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतका और संदिग्ध आरोपी खानाबदोश थे और साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे। स्थानीय कबाड़ विक्रेताओं ने पुष्टि की है कि वे अक्सर साथ देखे जाते थे। हालांकि महिला के अलग-अलग नाम सामने आने के कारण अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। एसएसपी राजेश अग्रवाल, फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके का मुआयना किया है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

घनी आबादी और मुख्य चौराहे के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पार्षद सतीश बारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मांग की है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में रात के समय पुलिस कर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसके अलग-अलग नाम कुछ लोगों ने बताए हैं, इसलिए अभी कुछ भी स्पष्ट बता पाना संभव नहीं है। संदिग्ध की पहचान हो चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। उसके पकड़ में आने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो जाएगा। महिला की भी पहचान हो जाएगी।

admin

Related Posts

राजनीति में अनोखी मिसाल: विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी हांकते दिखे डिप्टी सीएम अरुण साव

भारतीय राजनीति में पहली बार "डिप्टी सीएम अरुण साव बने विधायक दूल्हे की बैलगाड़ी के सारथी छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बने विधायक दीपेश साहू की बैलगाड़ी में निकली…

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प – मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले को 105 करोड़ 4 लाख 69 हजार रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल