टीम का ध्यान महिला टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नेट रन रेट में सुधार करने पर होगा: अरुंधति रेड्डी

दुबई
भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने रविवार को कहा कि टीम का ध्यान महिला टी20 विश्व कप के आगामी मैचों में नेट रन रेट में सुधार करने पर होगा।
भारतीय टीम पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकने के बाद छह विकेट से जीत दर्ज करने के बावजूद नेट रन रेट में ज्यादा सुधार नहीं कर सकी। अरुंधति ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट पर 105 रन पर रोक दिया। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा धीमी गति से किया। आखिरी ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर की आक्रामक पारी से टीम ने सात गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

अरुंधति ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि नेट रन रेट महत्वपूर्ण है लेकिन हमारे लिए मैच जीतना ज्यादा जरूरी है। टीम हालांकि आगामी मैचों में नेट रन रेट पर काम करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो आज विकेट थोड़ा धीमा खेल रहा था। ऐसे में बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। हमारे लिए मैच को जीतना जरूरी था लेकिन हमने इसके (नेट रन रेट) बारे में चर्चा की है। हमें उम्मीद है कि इसमें सुधार करेंगे। यह अगले कुछ मैचों में होगा।

इस मुकाबले से पहले भारत का नेट रन रेट माइनस 2.90 था और इस जीत के बाद इसमें थोड़े सुधार के साथ यह माइनस 1.217 हो गया है, जो पाकिस्तान के माइनस 0.555 की तुलना में कम है। इस ग्रुप (ग्रुप ए)  में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल हैं।

उन्होंने पाकिस्तान की अनुभवी निदा डार को आउट करने के बाद आक्रामक जश्न के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ यह उस समय अचानक से हो गया। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा।’’ आशा सोभना ने इस मैच में दो आसान कैच टपकाये और अरुंधति से जब टीम के क्षेत्ररक्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम इस विभाग में बेहतर करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो एक टीम के रूप में हम क्षेत्ररक्षण पर काफी मेहनत कर रहे हैं। मैं जानती हूं कि कुछ गलतियां हुईं लेकिन जब तक टीम जीतती है हम खुश रहते हैं। क्षेत्ररक्षण में सुधार पर काम चल रहा है और मुझे यकीन है कि हम इस मामले में शीर्ष मुकाम हासिल करेंगे।’’

admin

Related Posts

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में…

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत का स्वाद चख लिया है. कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती