उफनती नदी ने निगला ट्रैक्टर, देहरादून में बाढ़ का खौफनाक दृश्य, लोग कर रहे मदद की पुकार

देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के बाग कई सड़कें टूट गईं। होटल-दुकानें बह गए जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस जल सैलाब के कई खौफनाक वीडियो भी सामने आ रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें मदद की गुहार लगाते नदीं के बीचों बीच ट्रैक्टर पर फंसे कुछ लोग देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में बह गए और लोगों में चीख पुकार मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत की आशंका है। यह वीडियो विकासनगर में उफनती टोंस नदी का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक पर मदद के लिए चिल्ला रहे लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैष वीडियो में लगभग 10 मज़दूर नदी के बीचों-बीच फंसे एक ट्रैक्टर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह मदद की गुहार लगाते और हाथ हिलाते भी नजर आ रहे है। किनारे पर लोग उन्हें बचाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाते, ट्रैक्टर नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और और पूरा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर मौजूद लोग इसमें बह गए और किनारे पर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगे। ये मजदूर नदीं के बीचों बीच कैसे फंसे ये फिलहाल पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद विकासनगर में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ये सभी मजदूर खनन कार्य के लिए गए हुए थे।

इससे पहले आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि देहरादून में सहस्त्रधारा और मालदेवता तथा मसूरी से भी नुकसान की खबरें मिली हैं। देहरादून में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है और इसकी पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीम राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, वहीं 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि टिहरी में जलभराव के कारण गीता भवन में लोग फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके अलावा भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नैनीताल में मलबे के कारण एक सड़क आवागमन के लिए बंद हो गई है। मझारा गांव के निवासी सड़कों पर इकट्ठा हैं और उनका कहना है कि वे भूस्खलन से बाल बाल बचे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग लापता हो गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कल देर रात देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण कुछ दुकानों के क्षतिग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

admin

Related Posts

बंगाल में 90 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी किया जिलेवार आंकड़ा

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट आ गया है। चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चल रही…

वाईफाई राउटर हो सकता है सिरदर्द, हैकिंग और जासूसी से बचने के लिए ये गलती ना करें

  नई दिल्ली भारत सरकार ने हाल ही में चीनी CCTV कैमरों को लेकर सख्त कदम उठाया है और STQC सर्टिफिकेशन मैंडेटरी कर दिया है. इसका असर मोस्टली चीनी सीसीसीटीवी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 0 views
IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 2 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल