राजा रघुवंशी की कहानी अब बड़े पर्दे पर, बचपन से मर्डर तक दिखाएगा ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’

इंदौर 
राज रघुवंशी मर्डर केस को लेकर बॉलीवुड के डायरेक्टर एस.पी. निंबावत फिल्म बनाने जा रहे हैं। मंगलवार को इंदौर में उन्होंने इसकी जानकारी दी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म को एस.पी. निंबावत डायरेक्ट करेंगे। मंगलवार दोपहर को निंबावत मुंबई से इंदौर पहुंचे और राजा के परिवार से मुलाकात की।

कई फिल्में बना चुके एस.पी. निंबावत ने बताया कि इस फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग रखा गया है। मीडिया ने इस केस को इतना हाइलाइट किया कि पूरा बॉलीवुड इस केस के बारे में जानता है।

80% शूटिंग इंदौर और 20% शूटिंग शिलॉन्ग में होगी फिल्म डायरेक्टर एस.पी. निंबावत ने बताया कि मीडिया में लगातार आ रही खबरों से ही फिल्म बनाने का आइडिया आया। इसकी 80% शूटिंग इंदौर में और 20 फीसदी शूटिंग शिलॉन्ग में की जाएगी। फिल्म में राजा के बचपन से लेकर अबतक की पूरी कहानी बताएंगे।

निंबावत के मुताबिक परिवार के लोगों को पूरी कहानी सुनाई, तब जाकर उन्होंने हां की है। बिना परिवार की सहमति के हम फिल्म नहीं बना सकते हैं। हमने ही अप्रोच किया था परिवार से। रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनेगी। मंगलवार को मुंबई के एक डायरेक्टर राजा के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने रघुवंशी परिवार के सामने इस बात का खुलासा किया। फिल्म को लेकर रघुवंशी परिवार ने भी अपनी सहमति दे दी है।फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग होगा। इसकी स्क्रिप्ट भी फाइनल हो चुकी है। शूटिंग भी इंदौर और शिलॉन्ग में की जाएगी। डायरेक्टर एस.पी.निंबावत इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी कई फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं।

इससे पहले भी राजा के भाई विपिन से दो लोगों ने पूरे घटनाक्रम पर फिल्म बनाने को लेकर बात की थी, लेकिन वे उस वक्त मेघालय में थे, इसलिए उनसे पूरी बात नहीं हो सकी थी।

ऐसे किया परिवार से संपर्क

डायरेक्टर निंबावत ने बताया कि परिवार मीडिया में इतना आ चुका था कि इनसे संपर्क करना बड़ी बात नहीं थी। हमने कोशिश कि और हमारा संपर्क परिवार से हो गया। सूत्रों का कहना है कि डायरेक्टर द्वारा पहले भी परिवार के लोगों से संपर्क किया गया था, ताकि वे फिल्म बना सके। हालांकि उस वक्त परिवार ने हां नहीं की थी, लेकिन परिवार के ही कुछ अन्य परिचितों से बात की तो वे भी मान गए।

डायरेक्टर ने बताया कि हमने परिवार से संपर्क किया और उन्हें बताया कि हम फिल्म बनाना चाहते हैं, ताकि फिल्म देखकर किसी ओर का परिवार बर्बाद ना हो। क्योंकि ये रिश्तों का खून हैं। रिश्तों के खून पर फिल्म बनती भी है और इस पर बनेगी भी। मामला कोर्ट में होने के विषय पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है ये अलग विषय है, लेकिन जो काम पुलिस और मीडिया का था वह काम बहुत अच्छा था। इसलिए ही आज आरोपी जेल में हैं।

इंदौर की लोकेशन पर होगी शूटिंग

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग इंदौर और शिलॉन्ग में की जाएगी। 80% शूटिंग इंदौर में की जाएगी। वहीं 20% शूटिंग शिलॉन्ग में होगी। मूवी में इंदौर लोकल आर्टिस्ट भी रहेंगे। इंदौर बहुत अच्छा और सुंदर शहर है। यहां के लोग और कलाकार भी अच्छे है। उन्होंने बताया कि इंदौर में कई लोकेशन सर्च कर ली है, कुछ लोकेशन और भी सर्च कर रहे है। शूटिंग कहां होगी इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के कालाकारों को इस फिल्म में लिया जाएगा।

राजा के भाई ने कहा- हम चाहते हैं ये फिल्म बने राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हमने एसपी निंबावत को फिल्म बनाने की अनुमति दी है। इस केस के कारण मेघालय की बदनामी हुई है। हमारा मानना है कि फिल्म बनती है, तो इससे मेघालय के लिए अच्छा मैसेज जाएगा। डायरेक्टर से बात हो चुकी है। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल है। हम चाहते हैं कि राजा के साथ जो हुआ है, उस पर फिल्म बने।

2 जून को शिलॉन्ग में खाई में मिला राजा का शव इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम के साथ शादी हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। उन्होंने एक एक्टिवा भी किराए पर ली थी।

पेड़ काटने वाले हथियार से की गई राजा की हत्या 24 जून को नव दंपती से परिवार का संपर्क टूट गया था। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू की गई। 29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी थी। इसके बाद 30 मई को दोबारा सर्चिंग शुरू की गई। 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी।

सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली इसके बाद पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत-दर-परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन की जमानत हो चुकी है।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन कुएं का मलबा गिरा; 5 मजदूरों की मौत

पन्ना   पन्ना की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहरपुरवा में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कुआं धंसने से वहां काम कर रहे 5 मजदूर दब…

क्रूज हादसे की जांच तेज, आयोग ने प्रशासन से मांगे रिकॉर्ड; उपभोक्ता मंच ने उठाए गंभीर सवाल

जबलपुर जबलपुर के बरगी डैम में  30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे की न्यायिच जांच औपचारिक रूप से शुरू की गई है। मंगलवार को इस मामले में कलेक्ट्रेट के कमरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर