मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीआईटी में पढ़ेंगी, एमपी बोर्ड की टॉपर कु. प्रियल द्विवेदी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 1 लाख 52 हजार रूपय हो गई है, जो वर्ष 2002-03 तक मात्र 11 हजार रुपए थी। पिछले डेढ़ साल में सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर बढ़ा है। नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से प्रदेश के कई जिलों को लाभ होगा। प्रदेश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार तत्परता पूर्वक हर संभव प्रयास कर रही है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने और शाला में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी देने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक निजी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप-2025 वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम आने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरपाटन की कुमारी प्रियल द्विवेदी ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) में करने की इच्छुक हैं, परंतु परिस्थिति वश यह संभव नहीं हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमारी प्रियल द्विवेदी की वीआईटी में पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 66 छात्राओं को सम्मानित किया, जिसमें प्रत्येक जिले की टॉपर छात्राओं को 50 हजार रुपए, प्रशस्ति-पत्र और प्रदेश में प्रथम आने वाली कु. प्रियल द्विवेदी को एक लाख रुपए तथा उनके स्कूल को भी एक लाख रुपए की राशि का चैक प्रदान किया।

 

  • admin

    Related Posts

    चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचनाओं का जीर्णोद्वार मंत्री कुशवाह ने किया प्राथमिकता देने का वादा

    चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचाओं का जीर्णोद्वार प्राथमिकता से किया जाये: मंत्री कुशवाह मंत्री कुशवाह द्वारा निवाड़ी जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा निवाड़ी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं…

    हिनौती गौधाम में गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती की पहल, उप मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद

    हिनौती गौधाम गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती का दिव्यधाम बनेगा : उप मुख्यमंत्री प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण रीवा  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए