5 अप्रैल को होगी शो की आखिरी शूटिंग, जानिए क्यों अचानक बंद हो रहा है आपका पसंदीदा कॉमेडी शो

भाभी जी घर पर हैं' 2015 में शुरू हुआ था. शो का फॉर्मेट सास-बहू शो से अलग था, जिस वजह से इसे खूब पसंद किया गया. लेकिन अब इसके बंद होने की खबर है. जानते हैं कि आखिर चैनल ने इतने बड़े शो को बंद करने का फैसला क्यों लिया.

'भाभी जी घर पर हैं' टेलीविजन का लोकप्रिय शो है. फेमस सिटकॉम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अब इस शो के दर्शकों के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि 11 साल बाद 'भाभी जी घर पर हैं' बंद होने जा रहा है.

कुछ महीने पहले ही 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' का  प्रीमियर हुआ था. इसमें शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी बनकर वापस लौटी थीं. उन्होंने शो में शुभांगी अत्रे को रिप्लेस किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' बंद होने की संभावना है. मेकर्स ने ये फैसला अपनी मर्जी से नहीं लिया है. बताया गया कि चैनल &TV में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इस वजह से शो को बंद किया जा रहा है.

कब होगा आखिरी शूट
दर्शकों के लिए ये खबर शॉकिंग हैं, लेकिन कलाकार और क्रू 5 अप्रैल को 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' का आखिरी एपिसोड शूट करेंगे. उम्मीद है कि &TV मई 2026 से सशुल्क री-रन चैनल बनने जा रहा है. नया बदलाव नए मैनेजमेंट के कार्यभार संभालने के बाद लागू होगा. नए मैनेजमेंट के आने के बाद चैनल में बदलाव की रणनीति अपनाई जाएगी. आने वाले दिनों में चैनल नए शो पर ध्यान ना देकर, पुराने सीरियल्स के प्रसारण पर फोकस करेगा.

इस बड़े बदलाव के बाद 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' भी बंद हो जाएगा. शो का आखिरी एपिसोड 16 अप्रैल, 2026 को प्रसारित होने की उम्मीद जताई जा रही है. ये भी कहा जा रहा था कि 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' ZEE5 पर शिफ्ट होगा. पर ऐसा नहीं है. ये किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने के बजाए बंद होने जा रहा है. 'भाभी जी घर पर हैं'  टेलीविजन का पुराना और लोकप्रिय शो है, जिसके बंद होने से चैनल पर असर पड़ने वाला है.

हालांकि, अब तक मेकर्स या कलाकारों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 2015 में शुरू इस शो को बंद होते देखना दर्शकों के लिए भारी झटका है.

admin

Related Posts

‘धुरंधर 2’ की मुरीद हुईं देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा ने आदित्य धर और रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, पोस्ट वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे शानदार और अलग अनुभव बताया. रणवीर सिंह समेत पूरी स्टार…

‘धुरंधर 2’ पर कहानी चोरी का बड़ा आरोप, राइटर संतोष कुमार ने आदित्य धर को घेरा, लीगल एक्शन की तैयारी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नई क्रांति लेकर आई है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. 'धुरंधर 2'  ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ