संजू के विवादित सीन की असली कहानी: क्या सच में हुआ या सिर्फ फिल्म का ड्रामा?

मुंबई 
साल 2018 में आई संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' सुपरहिट रही थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और IMDb पर इसकी रेटिंग 7.4 है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था और परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी और इसके किरदार सत्य घटना पर आधारित थे, लेकिन इसमें एक सीन ऐसा भी था, जो संजय दत्त नहीं बल्कि निर्देशक राजकुमार हिरानी की जिंदगी पर आधारित था।

संजू की जिंदगी का नहीं है किस्सा
फिल्म में एक सीन है जिसमें संजय दत्त अंडरवर्ल्ड वालों से डरे हुए होते हैं और उनके पिता सुनील दत्त उन्हें गाड़ी से एक सुनसान जगह लेकर जाते हैं। दोनों बाप-बेटे इस बंदरगाह जैसी दिखने वाली जगह पर खड़े होते हैं। यहां पर सुनील दत्त अपने बेटे संजय दत्त को फिल्मी अंदाज में समझाते हैं और फिर इस तरह उसका डर निकल जाता है। लेकिन यह सीन असल में संजय दत्त की जिंदगी का है ही नहीं। यह किस्सा राजकुमार हिरानी की जिंदगी से लिया गया था क्योंकि सिचुएशन के हिसाब से फिट बैठता था।

भूत के नाम पर हुई थी बहस
खुद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, "मेरे पापा ने मुझसे कहा कि कोई भूत-वूत नहीं होते हैं, और मैंने कहा- नहीं पापा भूत होते हैं। तब मेरे पापा ने मुझसे कहा कि ठीक है तो मुझे दिखाओ। अब मैं कुछ पल तक खामोश था, क्योंकि मैंने बस कहानियां सुनी थीं, मैंने कभी भूत देखा नहीं था। अब यह रात के 9-10 बजे बात हो रही थी तो फिर कुछ घंटे और बीतने के बाद वो मुझे शहर से बाहर कहीं लेकर गए।" राजकुमार हिरानी ने बताया कि 20-25 मिनट ड्राइव करके दोनों शहर से बाहर गए।

पिता ने निकाला भूतों का डर
संजू के निर्देशक ने बताया कि उनके पिता उन्हें जिस जगह लेकर पहुंचे वहां पर सुनसान था, बिलकुल अंधेरा और उनकी हालत खराब हो रही थी। राजकुमार हिरानी ने बताया कि उन्हें लगा कि आज तो भूत दिखेगा हर हालत में। डायरेक्टर ने बताया कि वह पीछे खड़े थे और उनके पिता वहां पर चिल्लाने लगे जोर-जोर से, कि कहां हो भूत भाई, आ जाओ, एक बार मिल लो। उन्होंने मुझसे कहा कि उतरो गाड़ी से बाहर। वह डरते-डरते उतरे, और उनके पिता ने उनसे भूत-भूत चिल्लाने को कहा। राजकुमार हिरानी ने किसी तरह डर-डरकर चिल्लाया भी, लेकिन जब वो लौटे तो यह डर हमेशा के लिए निकल चुका था उनके मन से।

  • admin

    Related Posts

    इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

    उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

    मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

    मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 2 views
    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 1 views
    IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक