एक बैल के खो जाने से पूरे गांव के लोग परेशान, पूरे इलाके में बंद रहीं दुकानें

बुरहानपुर
 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर
जिसे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बैल के खो जाने से पूरे गांव के लोग परेशान हैं। बुधवार को 200 से अधिक ग्रामीणों ने शिकारपुर थाने पहुंचकर बैल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पूरा गांव जब बैल के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

दरअसल, बुरहानपुर जिले के सरोला गांव में एक नंदी बैल रहता था। गांव वालों को इस बैल से खास लगाव था। यह बैल अचानक से लापता हो गए जिसके बाद सभी ग्रामीण परेशान हो गए। कई ग्रामीण बैल की याद में रो तक दिए। सरोला गांव के लोगों ने इस बैल का नाम शंभू रखा है। बताया जा रहा है कि यह बैल सोमवार तक दिखाई दिया था उसके बाद से अचानक लापता हो गया।

पूरे इलाके में बंद रहीं दुकानें

जब गांव में शंभू नजर नहीं आया तो ग्रामीणों ने चिंता करते हुए उसको ढूंढना शुरू कर दिया। तीन दिन के बाद भी जब नंदी बैल वापस नहीं लौटा तो पूरा गांव परेशान हो गया और तुरंत नंदी शंभू को गांव से लेकर शहर तक खोजना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शिकारपुरा थाने में दर्ज कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार की रात एक बैठक की। बैठक में फैसला किया गया कि गुरुवार के दिन पूरा गांव दुकानों को बंद रखेगा। गुरुवार को इलाके के सभी दुकान और बाजार बंद रहे।

पूरा गांव इस बैल से करता है प्यार

पूरा गांव इस नंदी बैल से बेतहाशा प्रेम करता है। ग्रामीणों ने बताया कि नंदी बैल काफी सीधा है। वह सुबह से ही गांव के के घर-घर जाता था। उसके अचानक गुम हो जाने से पूरा गांव परेशान है जब गांव वालों की समस्या शिकारपुरा थाने पहुंची तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज देख रही है। गांव के उपसरपंच योगेश महाजन ने बताया कि हमारे गांव में 5 साल पहले विकास महाजन ने इस नंदी बैल छोड़ा गया था। यह बैल गांव के अन्य पशुओं के साथ रहता था।

पुलिस ने ग्रामीणों को दिया भरोसा

उन्होंने कहा कि 27 जनवरी से वह गांव में नजर नहीं आया। इसके बाद गांव में काफी लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे लेकर चला गया। जिस कारण ग्रामीणों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्दी मामले का निराकरण किया जाएगा और नंदी बैल तुरंत ढूंढ कर उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस वाले भी इस अनोखे मामले को गंभीरता से लेकर खोजकर रहे हैं।

admin

Related Posts

दतिया उपचुनाव से पहले BJP की ताकत बढ़ी, कांग्रेस के 500 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल

दतिया   मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस को यहां पर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के युवा नेता समेत 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं…

चंदेरी में 20 वर्षों से निवासरत परिवारों की समस्या का होगा त्वरित निराकरण-राज्यमंत्री गौर

घुमंतू जनजाति के अगरिया (लोहापीट) समाज को जल्द दिये जाएं पट्टे-राज्यमंत्री गौर राज्यमंत्री गौर ने अशोकनगर जिले के कलेक्टर को दिए निर्देश चंदेरी में 20 वर्षों से निवासरत परिवारों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म