कार में सवार लोग महाकुंभ में स्नान कर अयोध्या दर्शन के बाद सूरत लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा, 4 सदस्यों की मौत, बेटी गंभीर

मोंठ (झांसी)
चिरगांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के सूरत के रहने वाले एक हीरा कारोबारी परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई। हादसा सुल्तानपुरा मोड़ फ्लाईओवर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ट्रक से भिड़ी कार, परखच्चे उड़े
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। कार में सवार लोग महाकुंभ में स्नान कर अयोध्या दर्शन के बाद सूरत लौट रहे थे। रास्ते में चाय के लिए सेमरी टोल प्लाजा के पास एक ढाबे पर रुके थे। वहां से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद उनकी कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने कार को घसीट दिया और फिर चालक मौके से फरार हो गया।

चार की मौत, बेटी की हालत गंभीर
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जगदीश भाई (50), उनकी पत्नी कैलाश बेन (48), साले विपिन भाई (54) और उनकी पत्नी भावना बेन (51) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जगदीश की बेटी मिली (20) गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह
जानकारी मिली है कि हादसे से कुछ देर पहले कार विपिन भाई चला रहे थे, जिन्हें जल्दी सूरत पहुंचना था। इसी कारण कार की रफ्तार काफी तेज थी। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि हादसे के समय एयरबैग खुल गए थे, लेकिन तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि जान नहीं बच सकी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे की खबर मिलते ही सूरत में परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और वहां से कार से झांसी आ रहे हैं। जगदीश और कैलाश की एक बेटी मिली और एक बेटा है, जबकि विपिन और भावना के दो बेटे हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।

ट्रक चालक की तलाश जारी
शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। एसपीआरए गौरीनाथ सोनी का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल ट्रक की तलाश की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    पेंशनरों को भी राहत, यूपी सरकार ने DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की मंजूरी

    लखनऊ  यूपी के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी…

    “ज्ञान भारतम् मिशन” के जरिए सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही योगी सरकार, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up