अभी अफगानिस्तान के लिए बंद नहीं हुए हैं सेमीफाइनल की रास्ते, जानें क्या है ग्रुप बी का पूरा सिनेरियो

लाहौर
 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप बी का सिनेरियो रोमांचक हो गया है। ग्रुप बी का लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस ग्रुप में से सेमीफाइनल में दूसरी टीम कौन होगी इसका फैसला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। इंग्लैंड की टीम लगातार 2 मैच हारकर सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो चुकी है।

इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह आखिरी लीग मुकाबला था। अफगानिस्तान को उसके पहले मैच में हार मिली थी। उसने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 8 हराकर 2 अंक हासिल किए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद उसे एक और अंक मिले। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ग्रुप बी का अब नया सिनेरियो।

ऑस्ट्रेलिया के बाद ग्रुप से सेमीफाइनल में कौन?

ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों के पास नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता अभी भी खुला हुआ है। अफगानिस्तान के तीन मैचों में तीन अंक है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 2 मैच में तीन अंक हासिल की है। साउथ अफ्रीकी टी का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ है। ऐसे मे अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला निर्णायक हो जाएगा।

यहां पर सिनेरियो ये बन रहा है कि इंग्लैं की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती तो अफगानिस्तान के लिए एक मौका बनेगा। क्योंकि फिर दोनों टीमें 3-3 अंक की बराबरी पर आ जाएगी। हालांकि, अफगानिस्तान के लिए दिक्कत ये है कि वह रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से नीचे थे। ऐसी परिस्थिति में अफगानिस्तान चाहेगी कि इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को एक बड़े अंतर से हराए। ऐसा होता है तो फिर एक उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मौका रहेगा।

अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने पर दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराना होगा. अगर वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें 11.1 ओवरों के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा (दोनों मामलों में पहली पारी का कुल स्कोर 300 रन माना जाता है).

अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अफगानी टीम ने 50 ओवर में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे. लेकिन तभी मैच में बारिश आ गई और मैच फिर दोबारा शुरू नहीं हो पाया. इसके बाद मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा.

admin

Related Posts

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव