भारत-इंग्लैंड सीरीज का ‘पटौदी’ लिंक नहीं होगा खत्म, सचिन ने उठाया ये ऐतिहासिक कदम

नई दिल्ली
दो देशों के बीच क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ियों के नामों के इस्तेमाल करने की प्रथा रही है। खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात होती है कि उसके नाम पर कोई सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंची तो खबर आई कि पटौदी ट्रॉफी अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी। कोई और होता तो इसे स्वीकार करता और अपने नाम पर ट्रॉफी के ऐलान से खुश होता, लेकिन सचिन तेंदुलकर यूं ही नहीं महान हैं। उन्होंने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इसे पटौदी के नाम को बचाने की कोशिश शुरू कर दी है।

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों से बात की है। यह बातचीत भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में पटौदी ट्रॉफी की विरासत को बनाए रखने के लिए हुई। ईसीबी कथित तौर पर इस ट्रॉफी को रिटायर करना चाहता था। इसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर आगामी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदलकर 'एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी' करने का फैसला किया था। इस फैसले की काफी आलोचना हुई।

पटौदी विरासत को बचाने के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर ने खुद पटौदी विरासत को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया है। अब खबर है कि दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर एक मेडल जीतने वाली टीम के कप्तान को दिया जाएगा। ईसीबी के एक अधिकारी ने Cricbuzz को बताया- हां, इंग्लैंड-भारत सीरीज में पटौदी के नाम को बनाए रखने की योजना की पुष्टि हो गई है। इसका मतलब है कि पटौदी ट्रॉफी का नाम पूरी तरह से नहीं हटाया जाएगा। पहले इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच पटौदी ट्रॉफी के लिए खेले जाते थे। यह ट्रॉफी इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे, मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर थी।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया था पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने का ऐलान
मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को पत्र लिखकर बताया था कि वे इस ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। इस खबर से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा थी। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 15,921 रन हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। उन्होंने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 704 विकेट हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं।

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, 42 वर्षीय एंडरसन इंग्लैंड के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लंकाशायर के साथ अनुबंध बढ़ाया है और अब काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन 14 टेस्ट मैचों में आमने-सामने आए। एंडरसन ने तेंदुलकर को नौ बार आउट किया है। किसी भी गेंदबाज ने तेंदुलकर को इतनी बार आउट नहीं किया है। इंग्लैंड अभी पटौदी ट्रॉफी का विजेता है। 2021 और 2022 में COVID-19 महामारी के कारण सीरीज 2-2 से बराबर रही थी, जिसके कारण इंग्लैंड ने ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी।

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन