पूरे घटनाक्रम में बेबस नजर आ रही पाकिस्तान सरकार ने अब अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ना शुरू किया

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुई ट्रेन हाईजैक की घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं और आतंकियों के सामने पाकिस्तानी हुकूमत बेबस नजर आ रही है। बलूच आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना जमीनी ऑपरेशन में अपने कई जवान खो चुकी है। आतंकियों की यात्रियों को धमकी देने के बाद शहबाज सरकार एयरस्ट्राइक की सोच रही है। पूरे घटनाक्रम में बेबस नजर आ रही पाकिस्तान सरकार ने अब अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ना शुरू कर दिया है। शहबाज के राजनीतिक सलाहकार का आरोप है कि इसमें भारत का हाथ है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल डॉन से बातचीत में शहबाज के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा, “हां, भारत कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्हें अफगानिस्तान जैसा एक सुरक्षित ठिकाना मिला हुआ है। तालिबान के सत्ता में आने से पहले उन्हें ये घातक हमले करने के अवसर नहीं मिलते थे, लेकिन अब उनके अभियानों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि अफगानिस्तान में उन्हें घात लगाकर हमला करने की सुविधा मिल रही है। हमने सरकारी स्तर पर अफगानिस्तान से कहा है कि इस गतिविधि को रोके, नहीं तो हम वहां जाकर उन ठिकानों को निशाना बनाएंगे।”

राणा सनाउल्लाह के साथ बातचीत का वीडियो डॉन टीवी के एंकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 27 आतंकवादियों को मार गिराया और 155 यात्रियों को बचा लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना का अभियान अभी भी जारी है।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया गया है। बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका है। इस इलाके में 17 सुरंग हैं, जिनसे होकर रेलवे पटरी गुजरती है। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है।

  • admin

    Related Posts

    पाकिस्तान को भारी पड़ा ‘ऑपरेशन सिंदूर’? रक्षा मंत्री बोले- 4 दिन में मांगनी पड़ी सीजफायर की गुहार

    नई दिल्ली  'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने मात्र चार दिनों के भीतर पाकिस्तान को युद्धविराम की अपील करने पर मजबूर कर दिया। यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ…

    मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, नई स्कीम में कैश सहायता, लोन और इंश्योरेंस तीनों का लाभ मिलेगा

    नई दिल्ली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए सोशल सिक्योरिटी सुविधाओं के लिए स्कीम लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी