अधिकारी महिला कर्मचारी को देर रात फोन पर परेशान कर रहा था, कलेक्टर IAS सौम्या झा ने दिखाया बड़ा एक्शन

टोंक
राजस्थान की टोंक कलेक्टर सौम्या झा के जिले में एक अधिकारी को अपनी रंगीन मिजाजी दिखाना भारी पड़ गया। उसकी इस हरकत पर टोंक कलेक्टर सौम्या ने बड़ा एक्शन दिखाया, जहां उन्होंने नगर परिषद के एक अधिकारी के खिलाफ स्वायत्त शासन विभाग को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। दरअसल, ट्रांसफर होकर आया, यह नया अधिकारी एक महिला कर्मचारी को देर रात फोन पर फालतू बात कर परेशान कर रहा था। इस दौरान जब महिला कर्मचारी ने उसे टोका, तो अधिकारी ने महिला को सस्पेंड करने की धमकी दे डाली। बाद में जब इस मामला सामने आया, तो कलेक्टर सौम्या झा ने हस्तक्षेप किया।
पद ग्रहण करने से पहले ही दिखाया अपना रंगीन मिजाज

प्रदेश में हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के इस दौर में नगर परिषद में भी एक नया अधिकारी आया। इस दौरान तकनीकी खामी की वजह से उन्हें अभी पदभार ग्रहण नहीं कराया गया, लेकिन इस अधिकारी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने पहले तो कर्मचारियों की बैठक ली। इसके बाद वह एक महिला कर्मचारी के पीछे पड़ गया। मोबाइल नंबर लेने के बाद वह महिला को देर रात फोन कॉल करके परेशान करने लगा। इस दौरान अधिकारी ने महिला से करीब 1 घंटे तक फालतू बात की, जब महिला ने अधिकारी को इसके लिए टोका तो अधिकारी ने महिला कर्मचारी को सस्पेंड करने की धमकी दे डाली।

शिकायत पर टोंक कलेक्टर ने दिखाया एक्शन

इधर, अधिकारी के महिला कर्मचारी को देर रात फोन पर परेशान करने की शिकायत टोंक कलेक्टर सौम्या झा के पास पहुंची। इस पर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को पत्र लिखा। इधर, महिला कर्मचारियों ने भी आरोपी अधिकारी को सस्पेंड करने और उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह