‘अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर होगी’- अनिल विज

अंबाला
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को दोहराया कि पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे।हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन मीडिया से बातचीत में श्री विज ने कहा, "पार्टी चाहेगी तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में होंगी।"

उन्होंने दावा किया कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। उनके मुख्यमंत्री पद पर दावा करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं किया। जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी, तब भी वह मुख्यमंत्री बनाए जा सकते थे क्योंकि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल (2009-2014) में वह भाजपा विधायक दल के नेता थे और उन्होंने पांच साल सरकार की नाक में दम कर रखा था।

श्री विज ने कहा कि मार्च में जब मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तब भी उन्होंने पद पर कोई दावा नहीं किया।
श्री विज ने कहा कि बाद में लोगों ने कहना शुरू किया कि वरिष्ठतम नेता होने के नाते विज को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया जा सकता, तब मैंने कहा कि यदि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा।
भाजपा नेता ने कहा कि अब भी पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि उन्होंने कभी पार्टी का कोई आदेश नहीं टाला।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों श्री विज के मुख्यमंत्री पद पर दावे के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व स्पष्ट कर चुका है कि पार्टी हरियाणा चुनाव श्री सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है और वही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं।

admin

Related Posts

बढ़ती LPG कीमतों पर सरकार घिरी, विपक्ष ने विदेशी नीति को ठहराया कसूरवार

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई और देश की सुरक्षा…

ओवैसी-हुमायूं कबीर का गठबंधन, क्या ममता बनर्जी की राजनीति पर पड़ेगा असर?

कलकत्ता हुमायूं कबीर ने एक बार खुद को पश्चिम बंगाल का असदुद्दीन ओवैसी बताया था. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने को लेकर चर्चा और विवादों में आए हुमायूं कबीर अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई