सीएम के लिए कांग्रेस की पसंद को लेकर चुनौती दी, कहा-हाईकमान मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता: कुमारी सैलजा

नई दिल्ली
हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान और बढ़ सकती है। दरअसल उन्होंने हरियाणा के संभावित सीएम के लिए कांग्रेस की पसंद को लेकर चुनौती दी है। सैलजा ने इंटरव्यू में कहा कि अगर कांग्रेस जीतती है तो सीएम का चयन पार्टी हाईकमान करेगा, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उनमें इतना वजन है कि उन्हें शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माना जा सकता है।

'विचाराधीन नामों में सैलजा भी होंगी'
उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'देखिए, इसका जवाब तो हाईकमान को ही देना होगा। वे ही फैसला करेंगे। कुछ लोग हैं जो विचाराधीन क्षेत्र में होंगे और मुझे लगता है कि सैलजा भी होंगी। वरिष्ठता में, काम में, सब चीजों में नाम और राजनीति और ये राजनीतिक फैसले तो हाईकमान देखेगा।' सैलजा ने एएनआई से कहा, 'तो ऐसे में सैलजा को हाईकमान नजर अंदाज तो नहीं करेगा।' उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की किसी भी अटकल को खारिज कर दिया। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान कुछ भाजपा नेताओं ने यह दावा करते हुए उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को हवा दी थी कि पार्टी उन्हें उचित सम्मान नहीं दे रही है।
 
'सैलजा कहीं नहीं जाएंगी'
सैलजा ने इस पर कहा, 'सैलजा कहीं नहीं जाएंगी, सैलजा क्यों जाएंगी? दिल्ली में बहुत सारी अफवाहें फैलती हैं। दिल्ली अलग है, लेकिन मेरे यहां के लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं।' चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए काम पर अपना भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की स्थिति अभी बहुत अच्छी है। काम हुआ है। राहुल गांधी ने भी काम किया है और कांग्रेस अध्यक्ष ने भी हरियाणा का दौरा किया है। राहुल की यात्रा ने वास्तव में बहुत बड़ा बदलाव किया है।' गौरतलब है कि हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसकी मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। 2019 के चुनावों में, भाजपा 40 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि कांग्रेस ने 30 सीटें जीतीं थीं।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: सवर्ण चेहरे पर दांव खेल सकती है BJP, भदौरिया-कांतदेव चर्चा में

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार बीजेपी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पार्टी के…

बंगाल में बदल रहे सियासी समीकरण? फलता के नतीजे ने TMC की चिंता बढ़ाई

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के नतीजों ने पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देबांशू पांडा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर