मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी

भोपाल

मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 (academic session 2025-26) की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी। इस अवसर पर सभी हायर सेकंडरी और हाईस्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। स्कूलों को सजाया जाएगा और छात्रों के स्वागत के लिए बाल सभा का आयोजन होगा। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 25 मार्च तक कक्षाओं में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

10 मार्च को प्राचार्यों की बैठक
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डी.डी रजक ने बताया कि 10 मार्च को प्राचार्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें नए सत्र की गतिविधियों को समय पर संचालित करने और कक्षा 8 से 11 तक के परीक्षा परिणाम 20 मार्च तक घोषित करने के निर्देश दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को विशेष प्रयास करने होंगे।

गणित, हिंदी और अंग्रेजी पर स्पेशल फोकस
शैक्षणिक कैलेंडर academic session 2025-26 calendar) के अनुसार, कक्षा 9 और 10 के छात्रों को गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों का स्पेशल अभ्यास कराया जाएगा। गणित में गुणा, भाग, भिन्न और ज्यामिति से जुड़े प्रश्नों का अभ्यास होगा। हिंदी में श्रुतलेख, मात्रा की त्रुटियों में सुधार कराया जाएगा, जबकि अंग्रेजी में शब्दकोष (dictionary) से शब्द, अपठित गद्यांश (unread passages) और व्याकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

छात्रों की सुविधाओं का ध्यान
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि पात्र विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ये सभी सुविधाएं पोर्टल पर अपडेशन के बाद प्रदान की जाएंगी। साथ ही, उन छात्रों की पहचान कर स्कूल वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे, जो पिछले दो सालों से पढ़ाई से दूर हैं। प्रत्येक शिक्षक को ऐसे 10 छात्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिनका भौतिक सत्यापन 10 अप्रैल तक पूरा किया जाना है।
पेरेंट्स की बैठक 17 मार्च को
शाला प्रबंध समिति और पेरेंट्स की बैठक 17 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी के माता-पिता को बुलाकर उनके बच्चे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी ताकि नए सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके।

admin

Related Posts

ग्लोबल वॉर्मिंग आज अलार्मिंग हो चुकी है, यह मुख्य चुनौती बनकर आई है सामने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  प्रकृति अनुकूल स्थापत्य हमारे वास्तु का है आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर्यावरण अनुकूल निर्माण को प्रोत्साहित करना आवश्यक ग्लोबल वॉर्मिंग आज अलार्मिंग हो चुकी है, यह मुख्य चुनौती…

मैसेज आते ही स्मार्टफोन बजने लगे, सरकार का नया अलर्ट SMS

भोपाल   केंद्र की मोदी सरकार ने शनिवार को देशभर में देसी मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट किया, ताकि जब कुदरत का कहर बरपा हो तो अपने नागरिकों को सुरक्षित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 0 views
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा