विधायकों ने कहा बैठक में कहा- मास्टर प्लान में सड़कों की चौड़ाई कुछ कम कर दें तो कई मकान बचाए जा सकते हैं

इंदौर
स्कीम फार स्पेशल असिसटेंस टू स्टेट 2023-24 के तहत केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से तैयार होने वाली मास्टर प्लान की 23 सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़कों की चौड़ाई को लेकर लंबी बहस चली।

बैठक में शामिल विधायकों ने कहा कि सड़कों की चौड़ाई कुछ कम कर दें तो कई मकान बचाए जा सकते हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि शहर के विकास के लिए हमें कुछ कठोर निर्णय लेना ही होंगे। चौड़ीकरण में जिन लोगों के पूरे मकान जा रहे हैं उन्हें वैकल्पिक स्थान दिया जाएगा।

पुराने शहर में कई पीढ़ी से रह रहे हैं लोग
यह सही है कि पुराने शहर में लोग कई पीढ़ी से रह रहे हैं। उनके पास रजिस्ट्री वाले मकान हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ वन बीएचके का फ्लैट नहीं दिया जा सकता। ऐसे लोगों के लिए पालिसी में कुछ बदलाव जरूरी है। सिटी बस ऑफिस में की गई समीक्षा बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली।

इसमें सबसे बड़ा मुद्दा सड़कों की चौड़ाई का ही रहा। विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला का कहना था कि उनके क्षेत्र में मास्टर प्लान की सड़कों की चौड़ाई बहुत ज्यादा है। इसे अगर कुछ कम दिया जाए तो कई मकान बचाए जा सकते हैं।

34.75 किमी लंबी 23 सड़कें बनाई जाएंगी
मास्टर प्लान की प्रस्तावित 23 सड़कों की कुल लंबाई 34.75 किमी है। इनके निर्माण पर 468.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों में 2875 निर्माण बाधक हैं।

बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया, अश्विनी शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान, राकेश जैन, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा, सभी अपर आयुक्त शामिल हुए।

admin

Related Posts

सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष, CM डॉ. यादव ने PM मोदी को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई प्रदेशवासियों की ओर से किया प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

दहेज मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पति-सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR; जांच में सामने आई पैसों की मांग

भोपाल  ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई की एंट्री हो गई है। सीबीआई अधिकारियों की पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ कटारा हिल्स थाने में नई एफआईआर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 1 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर