मौसम विभाग ने अगले 15 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और लगातार तेज हवाएं चलने का अलर्ट

नई दिल्ली
दिल्ली के साथ ही NCR के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश से मौसम बदल गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 15 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और लगातार तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। कभी-कभी इसके 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 16 मई को मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने 14 और 15 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और लगातार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की स्पीड 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन दोनों ही दिन अधिकतम तापमान के 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम के 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम कमोबेश एक जैसा रहेगा। इस हफ्ते मौसम में गर्मी रहेगी लेकिन अचानक आंधी पानी से मौसम में बड़ा उलटफेर भी देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 16 मई को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने। बहुत हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट का अनुमान नहीं है।

मौसम विभाग ने 16 मई को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 17 मई को दिल्ली में आंशिक बादल नजर आएंगे। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 और 19 मई को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

admin

Related Posts

दिल्ली में राशन योजना का दायरा बढ़ा, डिजिटल करेंसी से मिलेगा राशन लाभ

नई दिल्ली अब ढाई लाख तक सालाना कमाने वाले दिल्ली के लोगों का भी राशन कार्ड बनेगा। आय सीमा में यह बड़ा बदलाव किया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा…

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: SIR के तहत 30 जून से शुरू होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन, जानें क्या करना होगा

नई दिल्ली दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 30 जून से बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के साथ पारदर्शी तरीके से शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां