दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह तेज हवा के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते मौसम खुशनुमा रहनेवाला है। शनिवार को भी मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। हवा चलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह तेज हवा के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। आईएमडी ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। आठ मई तक रोज ही हल्के बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और तापमान कम रहने के आसार जताए हैं। इससे पहले शुक्रवार को हुई तेज बारिश से दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। जलभराव के कारण भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

कई राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी
वहीं आईएमडी ने कई राज्यों में भीषण गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल के लिए अलर्ट जारी किया है।

आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह जारी
आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "पूर्वी राजस्थान से पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहे सिस्टम में भीषण गरज-चमक के साथ खतरनाक बिजली गिरने की गतिविधि शुरू हो रही है। पूरे क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है। आवश्यक सावधानियां/कार्रवाई की सलाह दी जाती है।"

50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आईएमडी ने असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी ने एक्स पर कहा, "असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है।"

  • admin

    Related Posts

    एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

    नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 0 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह