आखिर टूट गया 2016 से चला आ रहा वाम छात्र गठबंधन, 2015-16 में आखिरी बार जीती थी ABVP, मुकाबला हुआ दिलचस्प

नई दिल्ली
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए 2016-17 से चला आ रहा वाम छात्र संगठनों का गठबंधन टूट गया है। आखिरी समय तक अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान चलती रही। अब आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) ने गठबंधन बनाया है। दूसरी ओर, स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई), बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंटस एसोसिएशन (बापसा), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पीएसए) ने अपना गठबंधन बनाने की घोषणा की है।

2015-16 में आखिरी बार जीती थी ABVP
हालांकि, इनके अधिकतर उम्मीदवारों के नामांकन रद हो गए और देर रात तक गठबंधन अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाया। 2015-16 में आखिरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2016-17 के चुनावों में आईसा, एसएफआई और एआईएसएफ ने गठबंधन किया था। 2018 के चुनावों में डीएसएफ भी इस गठबंधन का हिस्सा बन गया था। तब से चारों संगठन साथ मे चुनाव लड़ते आ रहे हैं। लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

कोविड में तीन साल नहीं हुए चुनाव
कोविड के तीन वर्ष बाद 2023 में भी हुए चुनावों में संयुक्त वाम गठबंधन ने जीत हासिल की थी। एबीवीपी कोई सीट नहीं जीत सकी थी। लेकिन, इस वर्ष अध्यक्ष पद को लेकर जेएनयू के दो प्रमुख छात्र संगठन आईसा और एसएफआई आमने-सामने थे। दोनों अपने उम्मीदवार को अध्यक्ष पद देना चाहते थे। इसलिए गठबंधन पर बात नहीं बन सकी। आईसा और डीएसएफ साथ चले गए। उधर, एसएफआई और अन्य छात्र संगठन आखिरी तक अपने उम्मीदवार अंतिम नहीं कर सके। जिसके चलते उनके अधिकतर उम्मीदवारों के नांमाकन रद हो गए।

एसएफआई ने सूची को गलत बताया
जो सूची बाहर आई है, उसमें एसएफआई की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बताई जा रहीं गोपिका का ही नाम नहीं है। एसएफआई का अध्यक्ष पद पर चौधरी तैय्यबा अहमद का नाम है। एसएफआई ने सूची को गलत बताया है। इसलिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं और नाम वापसी के लिए और समय मांग रहे हैं। अगर उनको समय नहीं मिलता है तो इसका सीधा फायदा एबीवीपी को मिल सकता है।

एनएसयूआई ने चारों पदों पर घोषित किए उम्मीदवार
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने जेएनयूएसयू चुनाव में चारों पदों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप ढाका, उपाध्यक्ष पर फर्टिनिटी से मोहम्मद कैफ, महासचिव पद पर अरुण प्रताप और संयुक्त सचिव के लिए सलोनी खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया है।

  • admin

    Related Posts

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

     नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे