माँ बनने की खुशी: सोनम कपूर ने लेटेस्ट फोटोशूट में दिखाया रॉयल स्टाइल

मुंबई 
 बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस बात की जानकारी दी थी। सोमवार को अभिनेत्री ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। शेयर की गई तस्वीरों में सोनम काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रॉप टॉप पहना है, जिसके साथ लंबी स्कर्ट और ऊपर से कोट डाला हुआ है। लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने काला बैग भी लिया है। पोस्ट कर सोनम ने लिखा, "मम्मा का डे आउट इवेंट के लिए तैयार।" इंस्टाग्राम पर सोनम का लुक काफी आकर्षक लग रहा है, वे प्रेग्नेंसी के दौरान भी फैशन को बिल्कुल नहीं छोड़ रही हैं और कॉन्फिडेंट तरीके से अपनी खूबसूरती दिखा रही हैं।

बता दें कि सोनम ने अपनी प्रेगनेंसी की आधिकारिक घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। सोनम और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी और साल 2018 में शादी की थी और 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब तीन साल बाद यह कपल फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है, जिससे घर में खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

सोनम ने आखिरी बार 2023 की एक हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में काम किया था, जो 2011 की कोरियाई फिल्म का रीमेक थी। फिल्म में सोनम ने एक अंधी पूर्व पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो एक सीरियल किलर का पीछा करती है और अपनी दृष्टि खोने के बाद उसके साथ एक जानलेवा चूहे-बिल्ली का खेल खेलती है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

अब वे जल्द ही अपकमिंग फीचर फिल्म 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा।
यह फिल्म अनुजा चौहान के एक उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

admin

Related Posts

Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा

बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट रहे और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ समय से किसी न किसी वजह से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. परिवार संग अनबन और एक्सीडेंट…

गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

90s के सुपरस्टार गोविंदा की बात ही कुछ और है. आज भले ही उनके पास फिल्में नहीं हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें देखकर फैंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल