भारत स्काउट्स और गाइड्स की परम्परा के महोत्सव में झांसी की टीम बुंदेली खानपान और विरासत को भी करेगी प्रदर्शित

झांसी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत स्काउट और गाइड की 19 वीं राष्ट्रीय में झांसी और बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। इस विशेष आयोजन में झांसी के स्काउट एंड गाइड, टीम लीडर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट, जिला संगठन आयुक्त गाइड हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में सेवा कार्य के लिए झांसी से रोवर और रेंजर भी हिस्सा लेंगे। योगी सरकार आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने में जुटी है।

झांसी जिले से 45 स्काउट एंड गाइड, 6 टीम लीडर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रभात पवार और जिला संगठन आयुक्त गाइड रश्मि अली टीम के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इनके अलावा झांसी के 12 रोवर और रेंजर सेवा कार्यों के लिए इस विशेष आयोजन में हिस्सा लेंगे।

झांसी जिले के प्रतिभागी शारीरिक प्रदर्शन के अंतर्गत योग, मल्लखंब, लेजम आदि के प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बुंदेलखंड की प्रसिद्ध लोकनृत्य राई के प्रदर्शन के लिए भी प्रतिभागी तैयारी कर रहे हैं। बुंदेलखंड के हस्तशिल्प और यहां के खानपान को भी कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई की शौर्यगाथा भी कार्यक्रम में प्रदर्शित की जाएगी।

भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के झांसी के कोषाध्यक्ष सुनील द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में जाने के लिए प्रतिभागी तैयारी में जुटे हैं। राष्ट्रीय जंबूरी में झांसी के प्रतिभागी झांसी के इतिहास, संस्कृति, लोककला, खानपान और क्राफ्ट को प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही वे देश और दुनिया की संस्कृतियों से भी अवगत होंगे।

admin

Related Posts

यूपी में ‘ऑपरेशन-4’, स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी: सीएम योगी

साहीवाल, गिर, गंगातीरी, सिंधी नस्लों के संरक्षण पर फोकस, डेयरी सेक्टर में बड़ा विस्तार उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता वाली स्वदेशी नस्ल की गाय पालने के लिए मिल रहा प्रोत्साहन 15…

दादरी मल्टीमॉडल हब, गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट से मजबूत हो रही औद्योगिक कनेक्टिविटी

वेयरहाउसिंग, एग्री-लॉजिस्टिक्स और डिजिटल गवर्नेंस से निवेशकों का बढ़ा भरोसा लीड्स 2025 में “एग्जम्पलर” सम्मान के साथ यूपी ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान लखनऊ,  पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक