हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोलंबो

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से को नेपाल के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच के दौरान विज्ञापन बोर्ड पर अपना हेलमेट फेंकने के लिए फटकार लगाई गई है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है। मुन्से को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या पोशाल, मैदान के उपकरण या साजो-सामान के दुरुपयोग' से संबंधित है।

इसके अलावा मुन्से के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह उनके लिए 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। यह घटना स्कॉटलैंड की पारी के 10वें ओवर के समापन पर हुई जब मुन्से ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय अपना हेलमेट विज्ञापन बोर्ड पर फेंक दिया।

मुन्से ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली जो आईसीसी मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के डेविड गिल्बर्ट ने प्रस्तावित की थी जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन और एलेक्स व्हार्फ, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर लेंगटन रुसेरे ने ये आरोप लगाए थे। लेवल एक के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिक से अधिक खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।

admin

Related Posts

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

अहमदाबाद टी20 के नंबर 1 बैटर अभ‍िषेक शर्मा अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भी वो…

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

कोलंबो नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान करो या मरो का मैच कोलंबो में खेल रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को कोच पर गुस्सा करते और बोतल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता