विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ पति होटल में मिली, पत्नी छत से कूदकर फरार, प्रेमी को पुलिस के हवाले किया गया

बागपत (उत्तर प्रदेश)
जिले में एक विवाहिता को उसके पति ने उसके कथित प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले विवाहिता होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। उसके प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार को बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक होटल की है। उनके अनुसार, महिला अपने कथित प्रेमी शोभित के साथ होटल आई थी लेकिन तभी उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार, महिला पति को देखकर घबरा गई और होटल की करीब 12 फुट ऊंची छत से कूदकर भाग निकली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला को छत से कूदते हुए देखा जा सकता है। चहल ने बताया कि विवाहिता का कथित प्रेमी पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तुगाना गांव का एक युवक होटल किराए पर लेकर उसका संचालन कर रहा था, और उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2019 में ककोर गांव के युवक से हुई थी और उनका एक बेटा भी है।

पति का आरोप है कि विवाह से पहले ही महिला के कुछ लोगों से संबंध थे जो विवाह के बाद भी जारी रहे। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी।

पति ने दावा किया कि सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित महिला प्रकोष्ठ में पति-पत्नी की काउंसलिंग चल रही थी जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर होटल पहुंची थी। पति के अनुसार, वह और उसका भाई पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पत्नी के फरार होने के बाद पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

 

  • admin

    Related Posts

    योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतारा, सरकारी योजना के माध्यम से बनीं सफल उद्यमी

    महिला सशक्तीकरण की नई पहचान: 25 लाख के ऋण की नींव पर निकिता ने खड़ा किया ईंट का कारोबार ईंट उद्योग से मिली सपनों को उड़ान, 25 लोगों को रोजगार…

    यूपी में शादी सहायता योजना: मजदूरों की बेटियों के लिए ₹85 हजार की मदद, जानें पात्रता और आवेदन तरीका

    उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पंजीकृत श्रमिकों के लिए 'कन्या विवाह सहायता योजना' के तहत एक बड़ी राहत की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत, पात्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे