हाई कोर्ट में सरकार ने मृतकों की संख्या कम बताई, इंदौर के भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त से हुई 10 लोगों की मौत!

इंदौर.

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 35 से अधिक लोग गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सभी मरीजों में उल्टी-दस्त और संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं।

सरकार ने कोर्ट में मृतकों की संख्या कम बताई

लोगों का आरोप है कि यह सब गंदा और दूषित पानी पीने के कारण हुआ। मामला गंभीर होने के बावजूद सरकार ने हाई कोर्ट में पेश किए गए आंकड़ों में मृतकों की संख्या कम बताई है। इसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेसियों का कहना है कि कोरोना काल की तरह इस बार भी मौतों के असली आंकड़े छिपाए जा रहे हैं, ताकि जिम्मेदारी से बचा जा सके।

मुक्तिधाम में स्थिति और भी चौंकाने वाली

आंकड़ों की सच्चाई जानने के लिए नईदुनिया की टीम मालवा मिल मुक्तिधाम पहुंची। यहां स्थिति और भी चौंकाने वाली सामने आई। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले मृतकों की जानकारी दर्ज करने वाला रजिस्टर मौके से गायब मिला। जब निगम कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने का रजिस्टर नगर निगम कार्यालय में जमा हो चुका है।

सरकार के बताए आंकड़ों से अलग कहानी

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अनौपचारिक बातचीत में स्वीकार किया कि उल्टी-दस्त से करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा सरकार के बताए गए आंकड़ों से अलग है। इससे संदेह और गहरा गया है। क्या प्रशासन सिर्फ आंकड़ों का खेल खेल रहा है।

admin

Related Posts

राज्यपाल पटेल ने बच्चों के साथ किया “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में भागीदारी

राज्यपाल  पटेल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल लोक भवन आए विद्यार्थियों ने कहा- पीएम  मोदी का मार्गदर्शन सरल, रोचक और प्रेरक भोपाल       राज्यपाल …

महाकाल में कोटेश्वर भगवान के पूजन से शुरू शिवनवरात्रि पर्व, 10 दिनी महोत्सव के पहले दिन भगवान का श्रृंगार

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवनवरात्रि का पर्व शुक्रवार से सुबह से शुरू हुआ। कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान की शुरुआत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना