महिलाओं को समर्पित होगा मेट्रो का पहला सफर, मां अहिल्या के नाम पर होगा टर्मिनल

इंदौर
 मध्य प्रदेश की पहली इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 31 मई को किया जाएगा। इस दिन भोपाल में आयोजित हो रहे महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत वर्चुअल रूप से करेंगे।

अहिल्या की 300वीं जयंती पर शुरू होने वाले मेट्रो में सर्वप्रथम सफर शहर की महिलाएं ही करेंगी। पहले हफ्ते ये फ्री होगा।
संस्थानों में काम करने के लिए महिला कर्मचारी भी शामिल

इसमें महिला सफाईकर्मियों के अलावा सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर टीसीएस, इंफोसिस जैसे संस्थानों में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल होंगी।

इसके अलावा सुपर प्रायोरिटी कारिडोर के 5.9 किलोमीटर पर बने पांच मेट्रो स्टेशन के नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इनमें एक स्टेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर की वजह से सिंदूर होगा। वहीं, अन्य स्टेशन देवी अहिल्या, दुर्गावती, अवंतिका बाई, झलकारीबाई के नाम पर होंगे। मध्य प्रदेश के नगरीय आवास व विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मेट्रो डिपो व स्टेशन के निरीक्षण के दौरान इसकी घोषणा की।

गांधी नगर स्टेशन का नाम मां अहिल्या मेट्रो स्टेशन
इंदौर(Indore Metro) में गांधी नगर स्टेशन पर होने वाले आयोजन के लिए बुधवार को नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बैठक बुलाई। इसमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शामिल हुईं। बैठक में गांधी नगर स्टेशन का नाम मां अहिल्या मेट्रो स्टेशन रखने पर सहमति बनी। स्टेशन पर देवी अहिल्या की प्रतिमा लगेगी। इसका जिम्मा मंत्री विजयवर्गीय, महापौर को दी। अन्य 4 स्टेशनों के नाम रानी अवंतिका, दुर्गावती, झलका बाई व ऑपरेशन सिंदूर रखने पर सहमति बनी। इसका प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है।

दो स्टेशन का किराया 10 रुपए
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि सात दिन मेट्रो का सफर मुफ्त रहेगा। बाद में दो स्टेशन का दस रुपए और पांच स्टेशन तक का किराया तीस रुपए होगा। इंदौर ने टैपो से लेकर मेट्रो तक का सफर तय किया है। हमने 25 साल में जमकर विकास किया, जिसका उदाहरण मेट्रो ट्रेन है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भगवा साड़ी में शामिल होंगी। पार्टी ने हर मंडल से 100 महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के चलते महिलाएं भगवा कपड़े पहनकर पहुंचेंगी।

राजबाड़ा पर लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का राजबाड़ा पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। नगर निगम मेगा स्क्रीन लगाएगा। इसके जरिये शहर की जनता इंदौर को मिलने वाली बड़ी सौगात की साक्षी बनेगी।
चार स्टेशनों पर वीरांगनाओं के फोटो

विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी नगर स्टेशन पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा भी लगेगी। शेष चार स्टेशनों पर फिलहाल वीरांगनाओं के फोटो लगाए जाएंगे और बाद में स्टेशन परिसर में मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि इंदौर में 60 से 70 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो बने और ¨सहस्थ के पहले इंदौर से उज्जैन का सफर भी मेट्रो से संभव हो पाए। मेट्रो विकसित भारत 2047 की ओर पहला कदम है, हम चाहेंगे कि 2047 तक शहर में फ्लाइंग टैक्सी चले।

7 जून तक महिलाओं के लिए फ्री दिवाली पर रेडिसन तक मेट्रो मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों के नाम भी वीरांगनाओं के नाम पर रखे जाएंगे। प्रमुख रूप से झलकारी बाई, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। मेट्रो में 7 जून तक महिलाओं को मुफ्त सफर कराया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देखते हुए शुभारंभ में सभी महिलाएं भगवा रंग की वेशभूषा में पहुंचेंगी। उन्होंने कहा, जनवरी 26 के बजाय दिवाली पर ही रेडिसन तक मेट्रो का सफर शुरू कर देंगे।

पांच स्टेशन पर चलेगी मेट्रो, सुबह 8 बजे से शुरू होगी जॉय राइड

कमर्शियल रन के लिए 6 किमी का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें पांच स्टेशन होंगे। मेट्रो के संचालन से सुपर कॉरिडोर पर प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर देगी। यह सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है।

    मेट्रो का संचालन सामान्य स्थितियों में सुबह 6 बजे से दोनों दिशाओं में शुरू होगा, आखिरी ट्रेन रात्रि 10 बजे रहेगी। शुरुआत में इसे सुबह 8 बजे से चलाया जाएगा।
    मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का समय अंतराल अधिकतम 10 मिनट व न्यूनतम 5 मिनट होगा। शुरुआत में 30 मिनट के अंतर से चलेंगी।
    दिनभर में 50 फेरे होंगे। {प्रारंभिक तौर पर दो स्टेशन के बीच न्यूनतम किराया 20 रुपए तय किया है।
    तीन कोच की एक ट्रेन होगी। यात्री क्षमता लगभग 980 रहेगी।
    सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर व ब्रेल लिपि वाले संकेतक होंगे।
    स्टेशनों और डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण।
    यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन बटन और इंटरकॉम रहेंगे।

 

admin

Related Posts

आर्ट ऑफ लिविंग से मिलता है मन और तन का संतुलन : सीएम डॉ. यादव

मन की शांति ही तन का योग सादृश्य…यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव प्रदेशवासियों की ओर से रविशंकर के लिए जन्मोत्सव की…

धरती-सूरज की दूरी बढ़ी, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! जानें इसके पीछे का असली कारण

 भोपाल  मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है. इसी के साथ पूरे देश में गर्मी आग उगल रही है. दोपहर में सड़कें तवे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी