5 बार एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हो चुके हैं, खुल गई Exit Poll की पोल, चुनावी नतीजों से अलग रहे पूर्वानुमान

नई दिल्ली
 दोपहर के 2 बज चुके हैं, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर भी अब साफ होती दिख रही है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है तो वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नैशनल कॉन्फ्रेंस के साथ ने बीजेपी को सत्ता की कुर्सी से दूर कर दिया है। रिजल्ट से तीन दिन पहले आए एग्जिट पोल के नतीजे एक बार फिर फेल साबित होते दिखाई दिए। 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग के कुछ देर बाद जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजों ने हरियणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया था, पर रूझानों को देखकर को ऐसा नहीं लग रहा।

हरियाणा के एग्जिट पोल और चुनाव नतीजों में फर्क
5 अक्टूबर की शाम को कई चैनलों के एग्जिट पोल जारी किए गए थे। हरियाणा में अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनवा रहे थे, हालांकि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी की सरकार बनने की बात कही थी। आइए एक बार एग्जिट पोल के आए नतीजों की बात कर लेते हैं। पहले बात हरियाणा की करते हैं। हरियाणा में मैट्रिक एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24, निर्दलीय को 3-6 और आम आदमी पार्टी को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। दैनिक भास्कर के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54, भाजपा को 19-26, निर्दलीय को 1-5 और अन्य को 4-9 सीटें मिलने का अनुमान था। यहां आप को एक भी सीट न मिलने का दावा था।

पीपुल्स पल्स सर्व का एग्जिट पोल देखिए। इसके एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55, बीजेपी को 26, इनलो को 2-3, अन्य को 4-6 और आम आदमी पार्टी को शून्य सीट दिखाया था। ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24, जेजेपी को 0-3 और अन्य को 5-11 सीटें मिलने का अनुमान था। आजतक- सी वोटर में कांग्रेस को 50-58, बीजेपी को 20-28 और अन्य को 10-14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल सही रहे
हरियाणा की तरह हालांकि जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे एग्जिट पोल से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं। आजतक सी वोटर, रिपब्लिक मैट्रिज, एबीवीपी सहित कई चैनलों के एग्जिट पोल जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस- नैशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया था जो सही होता भी दिख रहा है। शुरु से ही कांग्रेस-एनसी बीजेपी पर बढ़त बनाए हुए है और अब यह परिणाम में भी बदलते दिख रहे हैं।

क्या है ताजा अपडेट?
दोपहर 1 बजे के अपडेट के अनुसार, हरियाणा में एग्जिट पोल के उलट बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 49 तो वहीं कांग्रेस को 35 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 6 सीटें आती दिख रही हैं। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 52 और भाजपा को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 9 तो महबूबा मुफ्ती की पार्टी को सिर्फ 2 सीट मिल रही है। तो हरियाणा में बीजेपी की सरकार परिणाम साफ होने के बाद बनेगी तो वहीं जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन रूल करेगी।

admin

Related Posts

Middle East में बढ़ा तनाव, ईरान का पलटवार; अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा

तेहरान  खाड़ी में चल रहे बवाल के खत्म होने के आसार नजर आ ही रहे थे कि अचानक अमेरिका की ओर से हुए हमले ने एक बार फिर से खाड़ी…

बेटे की शादी बनी चर्चा का विषय, परिवार ने गांव वालों को दिया 3500 इंश्योरेंस का उपहार

 नांदेड महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल बन गई. आमतौर पर शादी समारोहों में लाखों रुपये सजावट,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर