विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, MEXT स्कॉलरशिप में मिल रहा स्टाइपेंड और फ्री टिकट

आप विदेश में पोस्ट ग्रेजुएशन का सपना देख रहे हैं और बजट नहीं है? ऐसे छात्रों के ल‍िए जापान सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. जापानी शिक्षा मंत्रालय (MEXT) ने साल 2027 के लिए अपनी प्रतिष्ठित 'फुल्ली फंडेड' स्कॉलरशिप के दरवाजे खोल दिए हैं. इसके तहत छात्रों की ट्यूशन फीस से लेकर आने-जाने का हवाई किराया तक सब कुछ मुफ्त होगा.

आवेदन की लास्ट डेट और जरूरी शर्तें
इस स्कॉलरशिप के लिए रिसर्च स्टूडेंट्स कैटेगरी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2026 है. चुने गए छात्रों को अप्रैल, सितंबर या अक्टूबर 2027 में जापान जाने का मौका मिलेगा.

किन कोर्स के लिए मिल रही स्कॉलरशिप?
जापानी सरकार दो मुख्य पीजी (PG) ट्रैक के लिए यह स्कॉलरशिप दे रही है:

मास्टर्स कोर्स: 2 साल की रेगुलर डिग्री.
डॉक्टोरल कोर्स (PhD): 3 साल की रेगुलर डिग्री.

विशेष बात यह है कि जिन छात्रों को जापानी भाषा नहीं आती, उनके लिए डिग्री शुरू होने से पहले 6 महीने का जापानी भाषा कोर्स भी कराया जाएगा.

कितना मिलेगा पैसा?
MEXT स्कॉलरशिप अपनी शानदार सुविधाओं के लिए जानी जाती है. एक पीएचडी छात्र को ये फायदे मिलेंगे:

महीने का खर्च (स्टाइपेंड): करीब 1,45,000 जापानी येन (लगभग 85,300 रुपये) हर महीने.
पूरी फीस माफ: एडमिशन फीस से लेकर ट्यूशन और परीक्षा फीस तक सब कुछ फ्री.
हवाई टिकट: भारत से जापान जाने और पढ़ाई पूरी कर वापस आने का हवाई किराया भी जापानी सरकार देगी.

सिलेक्शन प्रोसेस है काफी 'टफ'
जापान की यह स्कॉलरशिप बेहद प्रतिस्पर्धी मानी जाती है. पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, महज 50 सीटों के लिए करीब 3,170 आवेदन आए थे.

कैसे करें अप्लाई?
रिसर्च प्लान है जरूरी: आवेदक को अपनी पसंद की जापानी यूनिवर्सिटी में खुद एक एकेडमिक एडवाइजर ढूंढना होगा और उनके रिसर्च एरिया के हिसाब से एक ओरिजिनल रिसर्च प्लान जमा करना होगा.

ऑफिशियल वेबसाइट: इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और पूरी जानकारी के लिए भारत में जापान के दूतावास (Embassy of Japan in India) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

admin

Related Posts

केंद्र सरकार की योजना से युवाओं को हर महीने 5000 रुपये और फ्री ट्रेनिंग का लाभ

देश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उन्हें बड़ी कंपनियों में काम का अनुभव दिलाने के लिए केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम' (PMIS) काफी चर्चा में…

इसरो-वीएसएससी में जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती, 5 मई तक मिलेगा आवेदन का अवसर

तिरुवनंतपुरम   भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने अपनी अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल) में जूनियर रिसर्च फेलो (जआरएफ) के कुल 8 पदों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

MI vs CSK: संजू सैमसन ने मचाया धमाल, 101 रन और यूनिक र‍िकॉर्ड के साथ वानखेड़े में तूफान

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
MI vs CSK: संजू सैमसन ने मचाया धमाल, 101 रन और यूनिक र‍िकॉर्ड के साथ वानखेड़े में तूफान

CSK की सबसे बड़ी जीत: संजू का शतक और अकील का ‘चौका’ बने जीत की वजह

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
CSK की सबसे बड़ी जीत: संजू का शतक और अकील का ‘चौका’ बने जीत की वजह

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 2 views
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड