‘मेड इन बिहार’ का सपना: राहुल ने कहा- नई सरकार आएगी तो उद्योगों की बहार

पटना 
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार के किशनगंज में एक चुनावी रैली के दौरान बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि अगर वोट चोरी नहीं हुई, तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने रैली में कहा, भारत में इस समय दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ आरएसएस है, जो जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर देश को बांटना चाहता है, दूसरी ओर कांग्रेस और हमारा महागठबंधन है, जो सबको जोड़ने की बात करता है। उन्होंने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोलना था। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, नफरत मोदी जी की सोच और खून में है। वे देश को बांटने और दुश्मनी फैलाने की राजनीति करते हैं।

क्या मोदी जी ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं?
राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान हुआ। हरियाणा में दो करोड़ मतदाता हैं, लेकिन 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। मतदाता सूची में ब्राज़ील मॉडल की तस्वीरें तक मिलीं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। क्या मोदी जी ने कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं? नहीं कहा, क्योंकि मैंने सच बोला। राहुल ने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर वोट चोरी रोकी गई, तो यहां 100 प्रतिशत महागठबंधन की सरकार बनेगी।

रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर तीखा बयान
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में रोजगार का संकट गहराता जा रहा है और सरकार शिक्षा संस्थानों को बेचने में लगी है। बिना स्कूल और कॉलेज के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? बिहार के लोग पूरे देश में मेहनत करते हैं, लेकिन अपने राज्य में काम नहीं पा रहे। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल बोले, मुख्यमंत्री बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहते। हम चाहते हैं कि फोन के पीछे ‘मेड इन चाइना’ नहीं, बल्कि ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो।

किसानों और उद्योग की बात भी उठाई
राहुल गांधी ने मक्का, मछली, आम और मखाना जैसे उत्पादों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की कमी के कारण किसानों को उचित दाम नहीं मिलते। उन्होंने अमित शाह और अडानी समूह पर तंज कसते हुए कहा, अमित शाह कहते हैं कि बिहार में जमीन नहीं है, लेकिन अडानी को औने-पौने दाम पर जमीन मिल जाती है। 

admin

Related Posts

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

NDA विस्तार की रणनीति पर हलचल, स्टालिन की एंट्री को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म

चेन्नई तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बाहर हो चुकी है और टीवीके प्रमुख थलपति विजय मुख्यमंत्री हैं. सत्ता के बदलने के साथ ही चेन्नई से लेकर दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा