डबल इंजन सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित गेहूं किसानों के लिए दी बड़ी सुविधा

बेमौसम बारिश से परेशान गेहूं किसानों को डबल इंजन सरकार ने दी बड़ी सुविधा

रबी विपणन वर्ष 2026-27

प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने चमकविहीन एवं सिकुड़े गेहूं को खरीदने की अनुमति प्रदान की

किसानों का 70 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं तथा 20 प्रतिशत तक टूटे व सिकुड़ा गेहूं बिना कटौती सरकारी क्रय केन्द्रों पर खरीदा जायेगा

सभी 18 मंडल के लिए शासन ने नामित किये नोडल अधिकारी  

टोल-फ्री नम्बर 18001800150 पर समस्या बता सकते हैं किसान

लखनऊ
 मौसम की मार से परेशान किसानों को डबल इंजन सरकार ने बड़ी राहत दी है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार ने निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के किसानों का अधिक से अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जाए तथा किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त हो। 

बता दें कि प्रदेश में बेमौसम वर्षा के कारण गेहूं की गुणवत्ता में कमी आई है। चमकविहीन होने के साथ गेहूं के दानों में सिकुड़न आ गयी है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार के अनुरोध पर किसानों के हित में भारत सरकार ने चमकविहीन एवं सिकुड़े गेहूं को खरीदने की अनुमति प्रदान की है। अब किसानों का 70 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं तथा 20 प्रतिशत तक टूटे व सिकुड़ा गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रों पर बिना किसी कटौती के खरीदा जायेगा।

जिन किसानों का नहीं हुआ सत्यापन, उनसे भी होगी खरीद
किसानों के पंजीकरण में दर्ज विवरण का सत्यापन राजस्व एवं चकबन्दी विभाग द्वारा किया जा रहा है। अब नई व्यवस्था के अन्तर्गत जिन किसानों का उक्त विभागों द्वारा सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, उन किसानों का गेहूं भी क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों के राजस्व/चकबन्दी अभिलेखों का मिलान करते हुए क्रय किया जायेगा।।

15 जून तक जारी रहेगी गेहूं की खरीद
समस्त जनपदों के क्रय केन्द्रों पर 15 जून तक अनवरत रूप से गेहूं खरीद जारी रहेगी। किसानों के समस्त गेहूं की खरीद सुनिश्चित कराई जायेगी। भीड़ अधिक होने पर किसान अपनी सुविधानुसार क्रय केंद्र प्रभारी से टोकन प्राप्त कर लें और टोकन में दर्ज तिथि पर क्रय केंद्र लाकर गेहूं बिक्री करें। किसी भी असुविधा पर किसान  टोल-फ्री नम्बर 18001800150 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सभी 18 मंडल के लिए नोडल अधिकारी नामित
शासन ने प्रदेश के सभी 18 मंडल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। नामित अधिकारी अपने सम्भाग का भ्रमण करते हुए किसानों से क्रय किए जा रहे गेहूं की व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा करेंगे। साथ ही बैठक करके गेहूं खरीद को सुचारु रूप से सम्पन्न कराएंगे।

admin

Related Posts

शामली में हैरान करने वाला मामला, सड़क पर बिखरे 4 लाख रुपये थाने में जमा

शामली उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेरठ-करनाल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर अचानक नोटों…

प्रयागराज कार्यक्रम में सनातन, गुरु-शिष्य परंपरा और सामाजिक एकता पर बोले नीतीश भारद्वाज

प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हनुमान कथा में आध्यात्म, संस्कृति और समकालीन मुद्दों का संगम देखने को मिला।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
बार्सिलोना की जीत के बाद यमाल हुए चोटिल, महिला टीम बनी चैंपियन

जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 3 views
जन्मदिन पर सचिन का नन्हे फैन संग दिल छू लेने वाला पल

RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर

MI vs CSK: संजू सैमसन ने मचाया धमाल, 101 रन और यूनिक र‍िकॉर्ड के साथ वानखेड़े में तूफान

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
MI vs CSK: संजू सैमसन ने मचाया धमाल, 101 रन और यूनिक र‍िकॉर्ड के साथ वानखेड़े में तूफान

CSK की सबसे बड़ी जीत: संजू का शतक और अकील का ‘चौका’ बने जीत की वजह

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 2 views
CSK की सबसे बड़ी जीत: संजू का शतक और अकील का ‘चौका’ बने जीत की वजह

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 2 views
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड