ऐशबाग आरओबी का 3 बार बदला गया ब्रिज का डिजाइन, जाने पहले कैसा बनने वाला था, जांच रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में ये सामने आया कि, इस ब्रिज के निर्माण से पहले उसके डिजाइन को तीन बार बदला गया था। फाइनली 90 डिग्री वाला डिजाइन फायनल किया गया और उसी हिसाब से ब्रिज का निर्माण किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पहले इस ब्रिज को 30 डिग्री कोण पर बनाना तय हुआ था, पर बाद में 45 डिग्री कर दिया गया और अचानक ही उस नक्शे को भी साइड में रखकर अंत में ब्रिज 90 डिग्री पर ब्रिज का निर्माण कर दिया गया, जो तकनीकी दृष्टि से खतरनाक है। रिपोर्ट के अनुसार, ये निर्माण ‘एक्सीडेंटल ज़ोन’ बन सकता है।

सीएम ने स्पष्ट कर दिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिपोर्ट सामने आने के बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि, जब तक ब्रिज की खामियों को दूर न हो जाएं, तबतक इसका उद्घाटन नहीं किया जाएगा।

रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच समन्वय की कमी भी सामने आई
जांच रिपोर्ट में रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच समन्वय की कमी और पत्राचार को लेकर विवाद भी सामने आया है। तीन सदस्यीय तकनीकी समिति जिसमें चीफ इंजीनियर बीपी बौरासी, पीसी वर्मा और ईई प्रवीण निगम शामिल थे। इन्होंने ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया और डिज़ाइन में बदलाव की जांच कर रिपोर्ट सौंपी। अब खामियां दूर होने के बाद ही ब्रिज का उदघाटन कर आम लोगों के लिए इसे खोला जाएगा।
 
देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा पुल
आपको बता दें कि, शहर के ऐशबाग रेल लाइन को क्रॉस करने के लिए बनाए गए ओवरब्रिज के टॉप कॉर्नर को 90 डिग्री का अजीबोगरीब मोड़ दे दिया गया। इसी मोड़ के चलते ये ब्रिज भोपाल ही नहीं, बल्कि देश-विदेश तक सुर्खियों में आ गया। 18 करोड़ की लागत से बने इस पुल को ‘सरकार का बनाया नायब नमूना’ कहा गया। इसका अंधा मोड़ भविष्य का बड़ा एक्सीडेंट जोन या ब्लैक स्पॉट साबित होने की प्रबल संभावना थी। फिलहाल, मामला गर्माने के बाद प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग से लेकर नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने इसकी जांच की और पुल के कर्व को हादसों का केंद्र माना, जिसके बाद अब इस टेक्निकल फॉल्ट को दूर किया जा रहा है।

पहले ही निर्धारित समय से एक साल पीछे चल रहा निर्माण
गौरतलब है कि, भोपाल का ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण 21 मई 2022 को शुरू हुआ था। ये प्रोजेक्ट अपनी समय सीमा से पहले ही करीब 1 साल पीछे चल रहा है। 17 करोड़ 37 लाख की लागत वाले ब्रिज का निर्माण अगस्त 2024 में पूरा करना था। लेकिन जून 2025 में भी इसे बनाने की प्रक्रिया जारी है। 90 डिग्री वाले ब्रिज की लंबाई 648 मीटर है और चौड़ाई 8 मीटर है।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में तरबूज खाने से मौत का मामला गरमाया, भोपाल स्तर पर शुरू हुई बड़ी जांच

 भोपाल / श्योपुर मध्य प्रदेश के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद ड्राइवर पिता की मौत और बेटे की तबियत बिगड़ने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामला…

महिला कल्याण योजनाओं को गति देने के लिए मंत्रि-परिषद समिति की बैठक, मंत्री भूरिया ने दिए निर्देश

भोपाल महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में महिला सशक्तिकरण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये गठित मंत्रि-परिषद समिति की बैठक हुई। बैठक में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर