गाली देने पर भीड़ ने जमकर पीटा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में बदमाश को सड़क पर बैठकर शराब पीने से रोका

बिलासपुर।

न्यायधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, शहर में आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात सीपत रोड में एक आदतन बदमाश बीच सड़क पर बैठकर शराब पीने लगा। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा और समझाईश देने वाले युवकों से गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा।

इस दौरान युवकों ने उसकी सरेराह लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, शराबी युवक का नाम राघव खानिलकर है, जो सरकंडा के गया विहार का निवासी है। बीती रात सड़क पर शराब न पीने की समझाईश देने के बाद जब वह नहीं माना, तो युवकों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। इस बीच शराब के नशे में युवक गाली देते हुए मोहल्ले में हंगामा मचाने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने उसे घर जाने की समझाइश दी, पर वह नहीं माना और गाली-गलौज कर विवाद करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवक भड़क उठे और शराब के नशे में हंगामा मचा रहे राघव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक उसे उसके घर ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

admin

Related Posts

खारंग नदी क्षेत्र में सख्ती बढ़ी: हादसे के बाद अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन

रायपुर बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में…

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री अरुण

कांग्रेस कभी नारी शक्ति को सशक्त बनाना नहीं चाहती, इसलिए मोदी सरकार का कर रही विरोध रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की