कांग्रेस की रैली मुंबई में नहीं जमी, पर महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी बेचैनी

मुंबई  
महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों और रुझानों ने राज्य में शक्ति संतुलन के नए संकेत दिए हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बड़ी बढ़त के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है, वहीं कांग्रेस की स्थिति विरोधाभासों से भरी नजर आ रही है। कांग्रेस मुंबई जैसे बड़े महानगरों में तो संघर्ष कर रही है, लेकिन पूरे राज्य के आंकड़ों में वह ठाकरे और शरद पवार जैसे क्षेत्रीय दिग्गजों से काफी आगे निकल गई है। 29 नगर निगमों के अब तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 910 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 213 और कांग्रेस के खाते में 171 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस भले ही भाजपा से काफी पीछे है, लेकिन वह राज्य की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है, जो ठाकरे और शरद पवार के गुटों के लिए चिंता का विषय है।

हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस के प्रभावशाली कुल आंकड़े में मुंबई (BMC) का योगदान न के बराबर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और शिक्षा के केंद्र पुणे दोनों ही जगह कांग्रेस महज 5-5 सीटों पर बढ़त बना पाई है। पिंपरी-चिंचवाड़, वसई-विरार, उल्हासनगर, नांदेड़ वाघाला, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले और कल्याण-डोंबिवली जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। मुख्यमंत्री शिंदे के गढ़ ठाणे में कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर आगे है, जबकि नवी मुंबई में यह शून्य पर अटकी है।

जहां कांग्रेस ने मारी बाजी
भले ही भाजपा ने प्रमुख शहरों पर कब्जा किया हो, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नगर निगमों में अपना परचम लहराया है। लातूर में कांग्रेस 21 वार्डों में बढ़त के साथ सबसे आगे है। अमरावती और चंद्रपुर, दोनों जगहों पर पार्टी 13 और 12 वार्डों के साथ शीर्ष पर है। भिवंडी निजामपुर में भी कांग्रेस 12 वार्डों के साथ अन्य दलों से आगे निकल गई है। इसके अलावा, नागपुर (22 वार्ड), कोल्हापुर (23 वार्ड) और अकोला (15 वार्ड) में कांग्रेस दूसरे स्थान पर मजबूती से खड़ी है।

पवार और ठाकरे का गिरता ग्राफ
चुनाव के रुझानों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों के लिए कड़े संदेश दिए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर की जंग में अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार से कहीं अधिक मजबूत नजर आ रहे हैं। शरद पवार के गुट का प्रभाव अब कुछ ही क्षेत्रों तक सिमटता दिख रहा है। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना मुंबई में तो एक मजबूत दावेदार है, लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में उनकी स्थिति कांग्रेस और एनसीपी (अजीत गुट) से भी नीचे चली गई है।

 

admin

Related Posts

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

NDA विस्तार की रणनीति पर हलचल, स्टालिन की एंट्री को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म

चेन्नई तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बाहर हो चुकी है और टीवीके प्रमुख थलपति विजय मुख्यमंत्री हैं. सत्ता के बदलने के साथ ही चेन्नई से लेकर दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा