पानी और बिजली की समस्या को लेकर शहरवासियों ने किया चक्काजाम

कटघोरा

नगर में पानी और बिजली की गंभीर समस्या से परेशान नागरिकों का सब्र आखिर शनिवार को टूट गया. शहीद वीर नारायण चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में भाजपा पार्षद, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

पानी-बिजली की समस्या बनी जनजीवन पर भारी
नगर के विभिन्न वार्डों में बीते कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती और पानी की आपूर्ति बाधित है. नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला. हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग सुबह-शाम पानी के लिए भटक रहे हैं और बिजली कटौती से रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है.

जाम से सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
शहीद वीर नारायण चौक पर प्रदर्शनकारियों ने दोनों तरफ का यातायात रोक दिया. इससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. छोटे वाहन और बाइक को धीरे-धीरे निकासी दी गई, लेकिन भारी वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया.

प्रशासन की नींद टूटी, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
करीब आधे घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने वार्ता कर स्थिति को शांत किया. तहसीलदार, एसडीएम रोहित सिंह, बिजली विभाग के डीआई और नगर पालिका परिषद कटघोरा के सब इंजीनियर अपनी टीम के साथ पहुंचे. वार्ता के दौरान प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बिजली समस्या को तत्काल हल किया जाएगा और सोमवार तक पानी की आपूर्ति भी सामान्य कर दी जाएगी.

आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम
अधिकारियों की पहल और समाधान के भरोसे के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में समस्याएं हल नहीं हुईं तो वे फिर आंदोलन करेंगे.

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों के पक्के घर के सपने को मिलेगा नया संबल

    रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किए जाने का स्वागत करते हुए…

    महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा रेड डॉट अभियान

    रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो 28 मई माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा