BRICS समिट की मेजबानी कर चर्चा में आया था शहर, रूस के कजान में 9/11 जैसा अटैक

नई दिल्ली
रूस के कजान शहर में भीषण अटैक हुआ है, जिसने दुनिया को अमेरिका के इतिहास में हुए सबसे वीभत्स 9/11 हमले की याद दिला दी है. रूस के कजान शहर में सीरियल ड्रोन (UAV) अटैक किए गए हैं. ये हमले कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में हुए हैं. हमले के कारण भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है.

कजान की हाई राइज इमारतों में हुए UAV अटैक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इनमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आ रहे किलर ड्रोन (UAV) हवा में ही इमारतों से टकरा रहे हैं. ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद बड़ा धमाका होता हुआ भी नजर आ रहा है. रूस ने इस हमले का आरोप सीधे यूक्रेन पर लगाया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि यह ड्रोन अटैक यूक्रेन की तरफ से किया गया था.

इस हमले पर रूस के रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी आ गई है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने कजान शहर के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया है. वहीं, कजान के मेयर ऑफिस से रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक को बताया गया है कि ड्रोन हमले के कारण तीन जिलों, सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज्स्की में घरों में आग लग गई है. ड्रोन हमले के कारण जिन इमारतों में आग लगी है, वहां ऑपरेशनल सेवाएं जारी हैं. सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. बिल्डिंग से निकाले गए लोगों को भोजन और रहने के लिए शेल्टर दिए जा रहे हैं.

कजान शहर पर हुए इस हमले की इसलिए भी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, क्योंकि इसी साल 2024 में रूस के इस शहर में ब्रिक्स सम्मलेन हुआ था. इस बार कजान में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में पहली बार संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, मिस्र  और इथियोपिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था. इस हमले को अमेरिका में हुए 9/11 (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) हमले की तरह ही बताया जा रहा है.

  • admin

    Related Posts

    सर्वे 2025: रोजगार में वृद्धि, 61.3 करोड़ लोग रोजगार में, महिलाओं की सैलरी वृद्धि पुरुषों से अधिक

    नई दिल्ली देश में बेरोजगारी दर 2025 में थोड़ी घटकर 3.1% हो गई है। यह आंकड़ा 2024 में 3.2% था, यानी मामूली सुधार जरूर हुआ है। यह जानकारी सरकार के…

    GST कलेक्शन का नया रिकॉर्ड! सरकार के खजाने में बढ़ी वसूली से आपको मिलती हैं ये लाभकारी सुविधाएं

    नई दिल्ली  जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर है। मार्च 2026 में देश की GST कलेक्शन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नेट GST…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ