मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बैठक लेने के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी

भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट धाम का विकास अयोध्या की तरह ही जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कुंभ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत अच्छे प्रबंध किए हैं। इसके परिणाम भी दिख रहे हैं। प्रयागराज के महाकुंभ की व्यवस्थाओं से बड़े मेलों के लिए आवश्यक प्रबंधन सीखा जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतना जिले के साथ पवित्र चित्रकूट धाम के विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास कार्यों के प्रस्ताव और अनेक सुझाव मिले हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर चित्रकूट धाम में भगवान श्रीराम के ऐतिहासिक काल को जोड़ते हुए, यहां के वैभव को स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट में विकास संबंधी बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि विकास के कई प्रस्तावों पर केन्द्रित एक कार्य योजना भी तैयार की जा रही है। बैठक में प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर चित्रकूट की महिमा, पुराना वैभव एवं गौरव को दृष्टिगत रखते हुए विकास के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक आदि जन-प्रतिनिधि बैठक में शामिल रहे। जन-प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के कुंभ में भेजा गया है अधिकारियों का दल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश के अधिकारी भेजे हैं। इसके बाद वर्ष-2028 में उज्जैन में सिंहस्थ होने जा रहा है। अलग-अलग खगोलीय घटनाएं होती हैं जिनके के आधार पर इनका नाम महाकुंभ और सिंहस्थ नाम होता है। ये विश्व के सबसे बड़े मेले हैं। हम उम्मीद करेंगे कि इन मेलों से हमारे प्रबंध बड़े से बड़े स्थान में की गई व्यवस्था सुव्यवस्था में बदले और छोटे स्थानों और धार्मिक मेलों में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं कैसे दे सकते हैं, इसके लिए क्रियान्वयन का रास्ता तैयार होता है। यह चित्रकूट में लघु रूप में ही क्यों न हो, यह प्रबंधन से सीखा जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है आधुनिक तकनीक का लाभ लेते हुए बेहतर प्रबंधन से शासन, सुशासन में बदलें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि प्रयागराज कुंभ सभी के लिए फलदायी हो। विशेष रूप से सनातन धर्म में प्रत्येक 12 साल में अलग-अलग स्थानों पर वैचारिक अनुष्ठान का जो यह महा आयोजन होता है, हमारी धार्मिक दृष्टि से भी उसका विशेष महत्व है।

चित्रकूट विकास प्राधिकरण गतिशील
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चित्रकूट विकास प्राधिकरण से चित्रकूट का तीव्र गति से विकास हो सकेगा। सभी योजनाओं का लाभ सभी को मिले और चित्रकूट की ख्याति भव्य रूप में बने इस पर गंभीर रूप से विचार-विमर्श किया गया है।

admin

Related Posts

सुशासन और प्रभावी प्रशासन की दिशा में पहल, उप जिलाधीशों को मिला पुलिस-प्रशासन समन्वय का प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल द्वारा परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित पांच…

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से एक 16 वर्षीय किशोरी को गंभीर घटना से सुरक्षित बचाया गया। समय पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल