समारोह भारत में विविधता की सच्ची तस्वीर है, हमारा संविधान हमारे देश की विविधता के लिए बहुत उपयुक्त है: CJI BR गवई

नई दिल्ली
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई के सम्मान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में बीआर गवई ने अपने 40 साल के वकालत के करियर के बारे में कहा कि मैं वे वकील नहीं बनना चाहते थे। उनका सपना आर्किटेक्ट बनने का था। अभिनंदन समारोह में उन्होंने 'बार काउंसिल' का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह भारत में विविधता की सच्ची तस्वीर है। हमारा संविधान हमारे देश की विविधता के लिए बहुत उपयुक्त है। हमारे देश में क्षेत्रीय, भौगोलिक, आर्थिक विविधता है। जब मैं अपनी 40 साल की यात्रा पर विचार करता हूं, तो पाता हूं कि मैं अपनी इच्छा से वकील नहीं बना। मैं पहले आर्किटेक्ट बनना चाहता था। मैं आज भी अपने उस पैशन को फॉलो करता हूं क्योंकि मैं बॉम्बे हाई कोर्ट की इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी का अध्यक्ष था।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने सामाजिक क्रांति के लिए बीआर अंबेडकर के आंदोलन में भाग लिया। स्नातक होने के बाद, वह वकील बनना चाहते थे, लेकिन जेल में रहने के कारण वह एलएलबी की परीक्षा नहीं दे सके। इसलिए, वह चाहते थे कि उनका एक बेटा वकील बने। मैंने उनके सपने को पूरा किया।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश गवई ने हाल ही में कहा कि सीजेआई की भूमिका संस्था के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण की मांग करती है। सीजेआई के कर्तव्य केवल सर्वोच्च न्यायालय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश में संपूर्ण न्यायिक प्रणाली तक फैले हुए हैं। पूरे कानूनी समुदाय की ओर से, मैं उन्हें दूरदर्शी लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता का आश्वासन देता हूं। मैं राष्ट्र और हमारी न्यायिक प्रणाली के लिए न्यायमूर्ति गवई की सेवा के लिए उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
बता दें कि 14 मई को जस्टिस बीआर गवई ने भारत के 52वें सीजीआई के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। सीजीआई संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो गया था। उनका कार्यकाल सिर्फ सात महीने का है।

  • admin

    Related Posts

    साई जाधव ने तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड, टेरिटोरियल आर्मी की पहली महिला लेफ्टिनेंट, पिता भी मेजर

    नई दिल्ली   इस साल देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में एक नया और गौरवशाली अध्याय लिखा गया. अपने 93 साल के लंबे इतिहास में पहली बार इस प्रतिष्ठित संस्थान…

    दिल्ली के प्रदूषण पर CJI सूर्यकांत की तल्ख टिप्पणी, ‘अमीर फैलाते हैं प्रदूषण, गरीब सहते हैं दुष्परिणाम

     नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 0 views
    रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

    भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 0 views
    भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

    Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 1 views
    Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

    IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 0 views
    IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

    भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 1 views
    भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

    भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

    • By admin
    • December 15, 2025
    • 2 views
    भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त