आज से इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता होगा लागू, कतर के विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

इजरायल
इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता आज से लागू होगा। कतर के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी। विदेश मंत्री माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करके कहा कि युद्धविराम रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से प्रभावी होगा। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और अधिकारियों के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी। इससे पहले शनिवार सुबह इजराइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी। लंबे समय से सीजफायर को लेकर कोशिशें जारी थीं।

इस समझौते के तहत दर्जनों बंधकों की रिहायी हो सकेगी। हमास के साथ 15 महीने से जारी युद्ध रुक जाएगा। उम्मीद है कि इससे दोनों पक्ष अपने सबसे घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे। युद्धविराम के पहले चरण के तहत हमास इजरायल की कैद में मौजूद सैकड़ों फिलिस्तीनियों बंधकों की रिहायी के बदले अगले 6 सप्ताह में 33 बंधकों को रिहा करेगा। पुरुष सैनिकों सहित बाकी लोगों को दूसरे चरण में रिहा करेगा। इस बारे में पहले चरण के दौरान बातचीत की जाएगी। हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्धविराम और इजरायल की पूर्ण वापसी के बिना शेष बंदियों को रिहा नहीं करेगा। यह आदान-प्रदान रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे से शुरू होगा।

बंधकों के सुरक्षित लौटने के बाद रिहा होंगे कैदी
समझौते में अदला-बदली के तहत बंधकों के सुरक्षित पहुंचने के बाद इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। योजना के अनुसार पहले चरण के दौरान, 33 जीवित और मृत इजरायली बंधकों के बदले में इजरायल करीब 1,900 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इजरायल की ओर से रिहा किए जाने वाले कैदियों में 1,167 गाजा के निवासी हैं लेकिन वे 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के हमले में शामिल नहीं थे। पहले चरण में इजरायल के कब्जे वाले गाजा के 19 वर्ष से कम आयु की सभी महिलाओं और बच्चों को मुक्त कर दिया जाएगा।

सीजफायर की तैयारी के बीच यमन ने दागे रॉकेट
हालांकि, युद्धविराम की खबर के बावजूद शनिवार को मध्य इजरायल में सायरन बजते रहे। सेना ने बताया कि उसने यमन से दागे गए रॉकेट को निष्क्रिय कर दिया। ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों ने हाल के हफ्तों में अपने मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। समूह का कहना है कि ये हमले गाजा में युद्ध रोकने के लिए इजरायल और पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने के लिए है। गाजा में भी इजरायली हमले भी जारी हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गत दिन कम से कम 23 लोग मारे गए।

  • admin

    Related Posts

    युद्ध में बड़ा नुकसान, अमेरिका ने स्वीकारा—ईरान के हमले में जेट तबाह, पायलट गायब

    विदेश  ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो फाइटर जेट मार गिराए हैं। एक एफ-35 और एफ-15 को मार गिराने का दावा किया गया। इस बीच,…

    होर्मुज में टोल बूथ लगाने के बाद बढ़ी जंग, US आर्मी ने केशम आईलैंड में मचाई बर्बादी

    तेहरान  ईरान जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाज करता है और जहां उसने टोल बूथ लगाया है अब जंग वहीं पहुंच चुकी है. अमेरिका ने केशम आईलैंड पर दनादन बम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह